ePaper

Bihar Flood 2022: कटिहार में बाढ़ की तबाही का मंजर देखने गये दो बच्चे, तेज धार में बहकर लापता, मचा कोहराम

Updated at : 01 Jul 2022 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood 2022: कटिहार में बाढ़ की तबाही का मंजर देखने गये दो बच्चे, तेज धार में बहकर लापता, मचा कोहराम

बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई है. कटिहार में बाढ़ से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित है. गुरुवार को बाढ़ का पानी देखने गये दो बालक तेज धार में बह गये और लापता हैं.

विज्ञापन

Bihar Flood 2022: कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के पानी दो बच्चे डूब गये है. जिसके बाद ग्रामीण लगातार खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी देखने दोनों बच्चे गये थे. पानी में उतरने के साथ तेज धार में बह गये. बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

बाढ़ का पानी देखने के दौरान बहा

प्रखंड के किरोरा, रामपुर हरदार, सिहागांव, कमरा, बिजोल एवं लूतीपुर पंचायत में बाढ़ का पानी फैलता जा रहा है. महानंदा का पानी दर्जनों गांवों में प्रवेश कर रहा है. जिससे गांव के लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं. गुरुवार को दो बच्चे की डूबने की खबर है. दोनों बच्चें कमरा पंचायत के हैं. एक बच्चा 12 वर्षीय अब्दुल करीम शिहपुर गांव का निवासी था. जो बाढ़ का पानी देखने गये गया था. लेकिन वह डूब गया और अब तक लापता है.

बच्चे का कोई पता नहीं चला

10 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला है. एक बच्चा माधेपुर मदरसा का छात्र था. इस बच्चा का नाम सोहेल पिता मौलवी महबूब मीठापुर बंगाल का रहने वाला है. घटनास्थल पर अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

Also Read: Bihar Flood 2022 Live: पूर्णिया की तीन नदियों में उफान, दो दर्जन से अधिक गांव हुए जलमग्न, जानें अपडेट
कटिहार में बाढ़ की तबाही

बता दें कि कटिहार में बाढ़ ने तबाही मचा दी है. जिले के सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर में उफान पर है. महानंदा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से कदवा प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. महानंदा खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि गंगा, कोसी और बरंडी भी उफान पर है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन