ePaper

तृणमूल विधायक को सता रहा हत्या का डर, अपनी प्रतिमाएं बनवायीं, ताकि लोग याद करें

Updated at : 14 Mar 2020 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल विधायक को सता रहा हत्या का डर, अपनी प्रतिमाएं बनवायीं, ताकि लोग याद करें

trinamool leader persecuted for fear of murder built his statues so that people would remember. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जयंत नस्कर को भय है कि उनकी हत्या हो सकती है. इसलिए उन्होंने अपनी प्रतिमाएं बनवायी हैं, ताकि मौत के बाद लोग उन्हें याद कर सकें.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जयंत नस्कर को भय है कि उनकी हत्या हो सकती है. इसलिए उन्होंने अपनी प्रतिमाएं बनवायी हैं, ताकि मौत के बाद लोग उन्हें याद कर सकें. दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा से दो बार के विधायक नस्कर (71) ने तीन वर्ष पूर्व कुम्हारटोली के एक मूर्तिकार की सेवा ली, ताकि वह उनकी आदमकद प्रतिमा बना सके.

नस्कर ने कहा, ‘अलीपुर केंद्रीय सुधार गृह से चार अपराधी फरार हो गये. जब वे फिर से पकड़े गये, तो उसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि स्थानीय नेताओं ने उनकी हत्या के लिए सुपारी दी थी. तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने इस बारे में मुझे सूचना दी थी. इसके बाद राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा वाई श्रेणी में कर दी.’

उनकी सुरक्षा में 11 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘इसके बाद मैंने अपनी प्रतिमा बनवाने का निर्णय किया, ताकि अगर मेरी हत्या होती है, तो ये प्रतिमाएं लोगों को मेरी याद दिलाती रहें.’ तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से ही इसके साथ जुड़े नस्कर ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी भयभीत हैं कि उनकी हत्या हो सकती है और उनसे फोन कर पूछते रहते हैं कि क्या सब कुछ ठीक है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola