PHOTOS: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर घर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन से करें ट्रैवल

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Bhubaneswar: Vande Bharat Express train between between Howrah and Puri during its trial run, in Bhubaneswar, Friday, April 28, 2023. (PTI Photo)(PTI04_28_2023_000116B)

Diwali 2023: दिवाली नजदीक है और लोगों को अपने-अपने घर जाने के लिए अभी भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Diwali 2023: दिवाली नजदीक है और लोगों को अपने-अपने घर जाने के लिए अभी भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. त्योहार का सीजन शुरू होते ही सबसे अधिक यूपी और बिहार के लोग अपने घर जाने के लिए परेशान होते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा सकते हैं.

undefined

वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलाई जाएगी है. वैसे तो दिवाली के मौके पर कई सारी ट्रेनें चलाई जा रही है. वंदे भारत ट्रेन के सिवा दिल्ली से स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस भी चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली से पटना जाएगी.

undefined

वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को सुबह 07:25 मिनट पर चलेगी. यह ट्रेन आपको उसी दिन शाम को 07:25 बजे पटना पहुंचा देगी. अगर आप वंदे भारत ट्रेन से वापसी करना चाहते हैं पटना से ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर को साढ़े सात बजे सुबह चलेगी और देर शाम तक दिल्ली पहुंचा देगी.

undefined

स्पेशल राजधानी कब होगी रवाना

बता दें दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. जो शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से निकलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचा देगी. ये ट्रेनें दिवाली और छठ पूजा पर अपने-अपने घर के लिए जा रहे लोगों के लिए चलाई जा रही है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन