Weekend Tourist Places: इस वीकेंड फैमिली और फ्रेंड के साथ इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Published by : Shweta Pandey Updated At : 18 Sep 2023 4:40 PM

विज्ञापन

Weekend Tourist Places: शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अपने वीकेंड का इंतजार नहीं रहता होगा. पूरे सप्ताह काम करने के बाद जब वीकेंड आता है तो लोग पहले से ही अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं. हम आपको बताएंगे इस वीकेंड आपको कहां-कहां घूमने जाना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Weekend Tourist Places: शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अपने वीकेंड का इंतजार नहीं रहता होगा. पूरे सप्ताह काम करने के बाद जब वीकेंड आता है तो लोग पहले से ही अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं. हम आपको बताएंगे इस वीकेंड आपको कहां-कहां घूमने जाना चाहिए.

undefined

तवांग

अगर आप इस वीकेंड चिल्ल करने के लिए खूबसूरत जगह खोज रहे हैं तो बता दें तवांग सबसे बेहतरीन प्लेस है. यह शहर अरुणाचल प्रदेश में है. यहां पर भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है. इसके अलावा तवांग में घूमने के लिए सेला पास, माधुरी और पेंगा टेंग त्सो है. जहां दूर-दूर से लोग आते हैं.

undefined

उदयपुर

इस वीकेंड आप अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ उदयपुर घूमने का प्लान बना सकते हैं. राजस्थान में स्थित यह शहर अपने इतिहास, संस्कृति और आकर्षक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है. उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है. यहां एक्सप्लोर करने के लिए आपको बहुत सारी जगहें मिल जाएँगी.

undefined

गोवा

गर्लफ्रेंड के साथ इस वीकेंड आप गोवा जाकर चिल्ल कर सकते हैं. यहां पर सबसे अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं. चारों तरह से समुद्र से घिरा हुआ गोवा अपने सुंदर बीच के लिए जाना जाता है.

undefined

उड़ीसा

अपनी फैमिली के साथ आप उड़ीसा वीकेंड सेलिब्रेट करने जा सकते हैं. यहां पर कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं, जिनमें पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर सबसे प्रमुख हैं. पुरी के जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क के सूर्य मंदिर को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं.

undefined

नागालैंड

फैमिली के साथ आप नागालैंड में घूमने जा सकते हैं. यहां पर जूलॉजिकल पार्क, एओ बैपटिस्ट चर्च, डायजेफे क्राफ्ट विलेज, नागालैंड साइंस सेंटर, ग्रीन पार्क, रंगपहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट और शिव मंदिर हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola