ePaper

Tokyo Olympics 2020 : बॉक्सिंग में अमित पंघाल और पूजा रानी ने भी किया निराश, ओलंपिक से बाहर

Updated at : 31 Jul 2021 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 : बॉक्सिंग में अमित पंघाल और पूजा रानी ने भी किया निराश, ओलंपिक से बाहर

Tokyo: India's Amit Panghal exchanges punches with Colombia's Yuberjen Martinez in the Men's Flyweight Round of 16 boxing match, at the Summer Olympics 2020 in Tokyo, Saturday, July 31, 2021. Martinez won 4-1. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_31_2021_000089B)

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के 8वें दिन भारतीय मुक्केबाजी के लिये शनिवार का दिन निराशाजनक रहा. जिसमें दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी से हारकर ओलंपिक से बाहर हो गये हैं.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के 8वें दिन भारतीय मुक्केबाजी के लिये शनिवार का दिन निराशाजनक रहा. जिसमें दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी से हारकर ओलंपिक से बाहर हो गये हैं.

भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज पंघाल प्री क्वार्टर फाइनल में सुबह रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हार गये. जबकि शाम के सत्र में पूजा क्वार्टरफाइनल में चीन की लि कियान से 0-5 से हार गयीं. कियान पूरे मुकाबले के दौरान रानी पर हावी रहीं.

रानी ने शुरुआती राउंड में थोड़ा बेहतर किया था लेकिन रिंग में कियान जवाबी हमलों में आक्रामक थीं और उन्होंने भारतीय मुक्केबाज की मुक्के जड़ने की कोशिशों को नाकाम कर दिया. चीन की शीर्ष स्तर की मुक्केबाज ने रानी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाया और अपना दूसरा ओलंपिक पदक पक्का कर लिया.

Also Read: Tokyo Olympics में पति अतनु के साथ जोड़ी ना बनने पर छलका दीपिका का दर्द, तीरंदाजी संघ पर खड़े किए सवाल

सुबह पहले ही दौर से कोलंबियाई मुक्केबाज ने पंघाल पर दबाव बना दिया, लेकिन पंघाल ने वापसी करके पहले तीन मिनट में 4-1 से जीत दर्ज की. एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाले पंघाल ने एशियाई खेलों में तीन बार पदक जीता है.

वहीं मार्तिनेज 2016 रियो ओलंपिक में लाइटफ्लायवेट में रजत पदक विजेता थे. भारत की लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लिया था.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola