ePaper

ममता के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता अभिषेक ने पुरुलिया में किया निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन, जानें क्यों

Updated at : 17 Mar 2021 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
ममता के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता अभिषेक ने पुरुलिया में किया निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन, जानें क्यों

अभिषेक ने कहा कि हमलोग वहां के निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन कर उसे भारी मतों से जीत दिलायेंगे. अभिषेक बनर्जी ने पहली चुनावी सभा रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार हजारी बाउरी के समर्थन में रघुनाथपुर इलेक्ट्रिक मैदान पर की. इसके बाद मानबाजार विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार संध्या रानी टुडू के समर्थन में जय चंडी फुटबॉल मैदान में सभा की.

विज्ञापन

पुरुलिया : पुरुलिया जिले के जयपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार उज्जवल कुमार का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है. इसके बाद अब इस विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है. ऐसी स्थिति में पुरुलिया में तीन जनसभा को संबोधित करने आये सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जयपुर में चुनाव आयोग ने साजिश कर हमारे उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया है.

अभिषेक ने कहा कि हमलोग वहां के निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन कर उसे भारी मतों से जीत दिलायेंगे. अभिषेक बनर्जी ने पहली चुनावी सभा रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार हजारी बाउरी के समर्थन में रघुनाथपुर इलेक्ट्रिक मैदान पर की. इसके बाद मानबाजार विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार संध्या रानी टुडू के समर्थन में जय चंडी फुटबॉल मैदान में सभा की.

अंत में उन्होंने पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार सुजय बनर्जी के समर्थन में छर्रा इलाके में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री आयीं थीं. आते ही उन्होंने दो गोल दाग दिया. अब बाकी के सभी विधानसभा क्षेत्र में हमलोग गोल दागकर जिला में 9 सीटों पर विजय हासिल करेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ममता और चुनाव आयोग आमने-सामने, सुदीप जैन ने कहा- ECI पर आरोप न लगाएं मुख्यमंत्री

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इलाके में कड़ी नजर रखें. उनका कहना था कि कुछ लोग बाहर से आये हैं, बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. वह चुनाव समाप्त होते ही उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और अन्य स्थानों के ट्रेन पकड़ कर घर चले जायेंगे. अमित शाह की सभा में लोग नहीं जुटे. बलरामपुर में योगी आदित्यनाथ की सभा में भी लोग नहीं थे.

Also Read: बंगाल को बर्बाद कर देगी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, बर्दवान में बोले माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola