ePaper

तृणमूल का दावा- बंगाल की जनता को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं राज्यपाल धनखड़

Updated at : 20 Jun 2021 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल का दावा- बंगाल की जनता को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं राज्यपाल धनखड़

तृणमूल ने कहा कि बंगाल की जनता को चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाया जाये.

विज्ञापन

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ बंगाल की जनता को बदनाम कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की सरकार बनायी. तृणमूल सांसद ने कहा कि बंगाल की जनता को चुनाव के बाद हिंसा के मुद्दे पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे राज्यपाल जगदीप धनखड़ को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जाये.

हाल ही में बंगाल के राज्यपाल पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली गये थे. वहां उन्होंने राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. बताया जाता है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर एक रिपोर्ट भी सौंपी. राज्यपाल शनिवार को पांच दिन के दौरे के बाद बंगाल लौटे.

गवर्नर के लौटने से पहले राज्यसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर रॉय ने यह भी आरोप लगाया कि जगदीप धनखड़ ‘छिटपुट घटनाओं’ को चुनाव बाद की हिंसा करार देकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, जोकि बेहद गहरी राजनीतिक साजिश है.

Also Read: अमित शाह से मिलने के बाद ममता सरकार पर बरसे राज्यपाल धनखड़, कहा- देश ने चुनाव के बाद ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार और शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि बैठक के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को राज्य की कानून-व्यवस्था के बारे में अवगत कराया. श्री रॉय ने संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल दिल्ली में अमित शाह के दरबार में चक्कर लगा रहे हैं. ऐसा करके वह राज्य और इसके लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी को चुना है.

साजिश रच रही है भाजपा- सुखेंदु का दावा

राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेखर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा नाकाम होने पर भाजपा साजिश रचने में व्यस्त है और राज्यपाल भगवा खेमे के भोंपू की तरह बर्ताव कर रहे हैं.

Also Read: ममता की मनाही के बावजूद हिंसा पीड़ितों से मिले राज्यपाल जगदीप धनखड़, कहा- ‘देश के संविधान को नहीं मानती हैं CM’

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola