ePaper

Bengal Election 2021 : 'मैं गांव की बेटी, आपकी अनुमति के बाद ही भरुंगी पर्चा'- नंदीग्राम में बोलीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी

Updated at : 09 Mar 2021 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : 'मैं गांव की बेटी, आपकी अनुमति के बाद ही भरुंगी पर्चा'- नंदीग्राम में बोलीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Nomination file in nandigram : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर पर्चा भरने से एक दिन पहले रैली को संबोधित की. ममता ने इस दौरान कहा कि अगर आप लोग इजाजत नहीं देंगे लड़ने के लिए तो मैं नामांकन दाखिल नहीं करूंगी. ममता ने कहा कि लोग 70-30 का अनुपात कर रहे हैं. लेकिन हम 100 में 100 करेंगे. ममता बनर्जी ने इस दौरान चंडी और शिव पाठ भी की.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर पर्चा भरने से एक दिन पहले रैली को संबोधित की. ममता ने इस दौरान कहा कि अगर आप लोग इजाजत नहीं देंगे लड़ने के लिए तो मैं नामांकन दाखिल नहीं करूंगी. ममता ने कहा कि लोग 70-30 का अनुपात कर रहे हैं. लेकिन हम 100 में 100 करेंगे. ममता बनर्जी ने इस दौरान चंडी और शिव पाठ भी की.

रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि मैं अपने परिवारिक सीट से चुनाव लड़ती थी, लेकिन इस बार मैं नंदीग्राम आयी हूं. आप बताइए मुझे जिताएंगे? ममता ने इस दौरान नामांकन भरने के लिए सबसे आशीर्वाद भी ली. बताते चलें कि ममता बनर्जी 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर की नंदीग्राम (Nandigram) सीट से नामांकन फाइल करेंगी.

हिंदू कार्ड को लेकर बीजेपी पर अटैक- नंदीग्राम की रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग हमें हिंदू होना सीखा रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं एक हिंदू की बेटी हूं और दुर्गा से लेके चंडी पाठ तक करती हूं. ममता ने मंच पर ही चंडी और शिव पाठ शुरू कर दी.

घोषणा पत्र को लेकर दिया ये बयान- सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के मंच से एलान किया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार शिवरात्री के दिन अपना मेनफिस्टो जारी करेगी. ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप विपक्षियों को अप्रैल फूल बना देना और उनसे पैसे लेकर टीएमसी को वोट दे देना.

Also Read: Bengal Election 2021 : बंगाल में चुनावी घमासान के बीच शिवसेना और अखिलेश यादव की पार्टी ने ममता बनर्जी को दिया धोखा, संसद में किया किनारा

Posted BY : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola