इरफान खान संग काम कर चुकीं अभिनेत्री को मिला शादी का अजीबो गरीब प्रस्‍ताव, एक्‍ट्रेस बोलीं- ये कैसा शाकाहारी...

Published at :08 Jul 2020 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान खान संग काम कर चुकीं अभिनेत्री को मिला शादी का अजीबो गरीब प्रस्‍ताव, एक्‍ट्रेस बोलीं- ये कैसा शाकाहारी...

tillotama shome strange marriage proposal :दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्‍म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम (Tillotama Shome) अपने एक पोस्‍ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्‍हें सोशल मीडिया पर उनके एक फैन ने शादी का अजीबो गरीब प्रस्ताव दिया है.

विज्ञापन

tillotama shome strange marriage proposal : दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्‍म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस तिल्लोतामा शोम (Tillotama Shome) अपने एक पोस्‍ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्‍हें सोशल मीडिया पर उनके एक फैन ने शादी का अजीबो गरीब प्रस्ताव दिया है. इस शादी के प्रस्ताव अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है. लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

तिल्लोतामा शोम ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन का मैसेज शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, क्या मुझसे जिंदगी भर के लिए शादी करोगी? मैं वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं, जो आरएनए 16 सीक्वेंस मेल वर्जिनिटी टेस्ट, लाई डिटेक्टर नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए हमेशा तैयार है.’ तिल्लोतामा ने इसपर मजेदार जवाब भी दिया है.

https://www.instagram.com/p/CCSmCqPhTnE/

उन्‍होंने लिखा,’ ये कैसा शाकाहारी मज़ाक हैं भाई? नो नो थैंक्स बाय बाय टाटा बाटा अलविदा.’ इस पोस्‍ट पर एक यूजर ने कमेंट किया,’ लड़का हीरा है हीरा, शादी कर लो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ 14वीं शाताब्‍दी का शख्‍स.’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा,’ क्या इंसान है.’ एक यूजर ने लिखा,’ पहले कोविड-19 का टेस्‍ट करवाओं और उसे भी अपनी लिस्‍ट में शामिल करो.’

Also Read: Exclusive : इस सीरियल में नजर आएंगी रुपाली गांगुली, बताया कैसा है शूटिंग सेट का माहौल

बता दें कि, ‘अंग्रेजी मीडियम’ में तिल्लोतामा शोम ने एक एजुकेशन कंसलटेंट का रोल निभाया था. तिल्लोतामा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और तसवीरें और वीडियोज शेयर रहते हैं. अब उनका यह पोस्‍ट तेजी से वायरल हो रहा है.

‘अंग्रेजी मीडियम’ बाप-बेटी का भावनात्‍मक रिश्‍ता

साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित 2017 की हिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ एक ऐसे दंपति की कहानी थी, जो अपनी बेटी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देना चाहते हैं. अंग्रेजी मीडियम बाप-बेटी के रिश्‍तों की बुनी गई ऐसा कहानी जो आपके दिलों को छुयेगी. इस फिल्‍म में इमोशन है, कॉमेडी है और एक जुड़ाव भी. राधिका स्‍कूल की पढ़ाई करने के बाद अब आगे की पढ़ाई के लिए लंदन जाना चाहती हैं. लेकिन इरफान के पास इतने पैसे नहीं है कि वह उसे विदेश में पढ़ा सके. लेकिन वह बेटी को पढ़ाने के लिए विदेश भेजते है. इस बीच कहानी कई करवट लेती है जिसके लिए आपको यह फिल्‍म देखनी होगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola