ePaper

Tiger Shroff ने हवा में उड़ते हुए यूं मारी जोरदार किक, कमेंट करने से खुद को भी नहीं रोक पाई दिशा पाटनी

Updated at : 18 Oct 2021 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Tiger Shroff ने हवा में उड़ते हुए यूं मारी जोरदार किक, कमेंट करने से खुद को भी नहीं रोक पाई दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ अक्सर अपने वीडियोज पोस्ट करते हैं, जिसमें वो एक से बढ़कर एक स्टंट करते नजर आते है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख दिशा पाटनी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई.

विज्ञापन

Tiger Shroff video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) फिटनेस फ्रीक हैं और ये बात उनके इंस्टाग्राम वीडियोज देखने से साफ पता चलता है. टाइगर अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करते है. एक्टर ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फ्लाइंग किक स्टंट करते दिख रहे है. वीडियो पर फैंस के साथ- साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है.

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में एक्टर रेड टीशर्ट में नजर आ रहे है और फ्लाइंग किक स्टंट कर रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जो चीज जाती है वो वापस भी आती है. टाइगर ये स्टंट काफी अच्छे से करते दिख रहे है. उनको देखकर ऐसा लगता है कि इसे परफेक्शन से करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.

https://www.instagram.com/p/CVHqYGLsHkf/

वीडियो पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे है. फैंस वीडियो को जबरदस्त बता रहे है. वहीं, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ, एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी कमेंट किया. सबका ध्यान दिशा पाटनी के कमेंट पर गया. उन्होंने कमेंट में फायर इमोजी बनाया.

Also Read: Bigg Boss 15: इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन, ईशान ने घुटनों के बल बैठ मीशा अय्यर को किया प्रपोज, VIDEO

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं. कुछ समय पहले ही दिशा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हवा में फ्लिप करते हुए नजर आई थी. वीडियो में उनका अंदाज देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए थे. इसपर टाइगर ने भी इमोजी बनाकर कमेंट किया था.

फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के पास कई सारी फिल्में है, जिसमें बाघी 4, रैंबो और गणपथ है. इस समय वो फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग को लेकर व्यस्त है. इस फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola