Bigg Boss 15: इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन, ईशान ने घुटनों के बल बैठ मीशा अय्यर को किया प्रपोज, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2021 9:30 AM
‘बिग बॉस 15’ में दर्शकों को लड़ाई के साथ- साथ भरपूर रोमांस भी देखने को मिल रहा है. ईशान सहगल ने मीशा अय्यर को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया. तो दूसरी तरफ इस हफ्ते शो से कई भी बाहर नहीं हुआ.
Bigg Boss 15: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा, लड़ाई, मस्ती सब कुछ देखने को मिल रहा है. बिग बॉस 15 का लेटेस्ट वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा. इस एपिसोड में दौरान ईशान सहगल, मीशा अय्यर (Miesha Iyer) से अपनी दिल की बात कहते दिखे. ईशान और मीशा काफी टाइम एक-दूसरे के साथ बिताते है.
दरअसल, ‘बिग बॉस 15’ में शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन को एक रेडियो शो ‘द अक्का अन्ना शो’ आयोजित करने का टास्क मिला. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत की और उनकी टांग खिंचाई भी किया. सबसे मजेदार तब रहा जब शमिता और विशाल ने ईशान से मीशा अय्यर के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कहा. इस मौके का ईशान ने पूरा- पूरा फायदा उठाया.
https://www.instagram.com/p/CVI7D3YBvm8/
ईशान ने बताया कि ये शो और प्लेटफॉर्म उनके लिए बहुत मायने रखता है और उन्होंने अपने जीवन में कभी उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें शो में प्यार हो जाएगा. उन्होंने साझा किया कि उन्हें कम से कम इसकी उम्मीद थी. ईशान ने कहा कि बाकी घरवालों को शो मिला है, लेकिन उनके पास दो कीमती चीजें हैं, बिग बॉस का घर और मीशा अय्यर.
Also Read: Bigg Boss 15 Promo: फराह खान ने जय भानुशाली को दिखाया आईना, शमिता शेट्टी को दी ये खास सलाह
ईशान अपने घुटनों के बल बैठकर मीशा को प्रपोज करते हुए कहते है, “जो कनेक्शन मैं तुम्हारे साथ महसूस करता हूं, मैं किसी के साथ महसूस नहीं करता. मैं ईशान मीशा को चाहता हूं, क्या तुम मिशान? ये सुनकर मीशा उसे हग कर लेती है और कहती है मैं तुमसे प्यार करती हूं. जिसके बाद दोनों डांस भी करते है.
वहीं, बिग बॉस 15 में इस हफ्ते कोई कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ. इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, जिसमें कंटेस्टेंट अफसाना खान, विधि पंड्या, विशाल कोटियन, ईशान सहगल, अकासा सिंह और डोनल बिष्ट का नाम शामिल था. फराह खान ने सबको गुजन्यूज देते हुए कहा कि सभी के लिए ये दशहरे का गिफ्ट है और कोई शो के बाहर इस हफ्ते नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










