The Kerala Story: योगिता बिहानी ने फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो देखना चाहते है वो आएंगे जो नहीं…

द केरल स्टोरी को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब योगिता बिहानी ने फिल्म की सफलता के बारे में बात की और ये भी बताया कि उनके पिता काफी डरे हुए हैं. उन्हें लग रहा है कि मुझे कोई कुछ कर न दें.
सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ये विवादों में घिरी हुई है. कई राज्यों में इसे बैन कर दिया गया है, हालांकि दर्शकों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. बता दें कि कहानी केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री योगिता बिहानी ने द केरल स्टोरी के सक्सेस पर बात की है.
द केरला स्टोरी में योगिता ने निमाह मैथ्यूज नाम की एक हठी लड़की की भूमिका निभाई है. डीएनए संग फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए, योगिता कहती हैं, “मैं और अदा बस दूसरे दिन बात कर रहे थे. हमने बड़ी भावनाओं से फिल्म बनाई है.” कॉलेज प्रोजेक्ट, जिसे हमने पूरे समर्पण के साथ किया और हमने प्रस्तुत किया. हमें कभी नहीं पता था कि ऐसा होगा. हम सभी सदमे में हैं कि लोगों ने फिल्म को इतना अच्छा रिसपांस दिया है”.
शानदार प्रतिक्रिया के बावजूद, द केरल स्टोरी की दर्शकों के एक वर्ग द्वारा आलोचना की गई है. इसपर योगिनी बिहानी ने साझा किया कि उनके पिता उनके लिए डरे हुए हैं, इस प्रकार वह केवल उनके साथ पॉजिटिव प्रतिक्रिया साझा कर रही है. उन्होंने कहा, “आज, मेरे पिता डरे हुए हैं. इन विवादों के कारण, वह मुझसे पूछते हैं ‘तुम आराम से जा रही हो ना?’ मैं उन्हें अच्छी चीजें ही बताती हूं, मैं उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि सब कुछ ठीक चल रहा है. यहां सब कुछ बढ़िया है.
Also Read: The Kerala Story Box Office Collection: जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी द केरल स्टोरी, जानें टोटल कमाई
योगिता ने नेगेटिव प्रतिक्रियाओं और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहने वाले लोगों पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है. उन्होंने कहा, “हमने यह फिल्म इन तीन लड़कियों की कहानी बताने के लिए बनाई है. हम चाहते थे कि लोग जागरूक हों कि ऐसा भी हो सकता है. हम बचे लोगों या पीड़ित को सशक्त बनाना चाहते थे. उन्हें आश्वस्त करने के लिए कि हम आपको सुनते हैं और हम हैं यहां उनका समर्थन करने के लिए, बस इतना ही. बाकी जो लोगो को लगता है, मुझे नहीं लगता कि मैं इसका जवाब दे सकती हूं, क्योंकि वह फिल्म का एजेंडा नहीं था.” योगिता ने आगे कहा, “हर किसी की अपनी राय होती है, और हम उसका सम्मान करते हैं. अगर वे फिल्म देखना चाहते हैं, तो वे आएंगे और देखेंगे, लेकिन अगर वे नहीं चाहते हैं, तो हम उसका भी सम्मान करते हैं. हम किसी की राय नहीं बदल सकते.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










