The Kerala Story Box Office: 150 करोड़ के क्लब में पहुंची 'द केरल स्टोरी', इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 May 2023 2:05 PM
The Kerala Story Box Office Collection: सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित 'द केरल स्टोरी' विवादों के बीच 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. फिल्म ने मंगलवार को 9.65 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 156.69 करोड़ हो गया, ये मूवी इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई.
द केरल स्टोरी ने रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को पछाड़कर 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 12वें दिन, अदा शर्मा-स्टारर ने 9.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अब तक 156.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो तू झूठी मैं मक्कार और किसी का भाई किसी की जान से भी ज्यादा है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, साथ ही इसके बॉक्स ऑफिस नंबर भी. तरण ने ट्वीट किया, “द केरल स्टोरी अब 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है… टीजेएमएम (तू झूठा मैं मक्कार) और केबीकेजे (किसी का भाई किसी की जान) को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है… [सप्ताह 2] शुक्रवार 12.35 करोड़ , शनिवार 19.50 करोड़, रविवार 23.75 करोड़, सोमवार 10.30 करोड़, मंगलवार 9.65 करोड़. टोटल: 156.69 करोड़.”
#TheKeralaStory is now the SECOND HIGHEST GROSSING #Hindi film of 2023… Overtakes #TJMM and #KBKJ to claim the second spot… [Week 2] Fri 12.35 cr, Sat 19.50 cr, Sun 23.75 cr, Mon 10.30 cr, Tue 9.65 cr. Total: ₹ 156.69 cr. #India biz. #Boxoffice pic.twitter.com/Ixwggms6QM
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 17, 2023
द केरल स्टोरी लगातार विवादों में घिरी हुई है. फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी हैं. यह 5 मई को भारत में रिलीज हुई. वहीं 37 अन्य देशों में 12 मई को रिलीज हुई. बायकॉट कॉल के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. द केरल स्टोरी को सुदीप्तो सेन ने लिखा और निर्देशित किया है. बता दें कि कहानी केरल की तीन महिलाओं के बारे में है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और इस्लाम में परिवर्तित हो जाती हैं. फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ले जाया जाता है. अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










