महिला एशियन हॉकी के लिए राजधानी है तैयार,बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया गया खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है. 27 अक्तूबर से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी.

विज्ञापन
undefined

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है. 27 अक्तूबर से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी.

विज्ञापन
undefined

इसमें भाग लेने वाली सभी टीमें रांची पहुंच चुकी हैं. सभी टीमों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.

undefined

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड की पारंपरिक नृत्य(झूमर) के साथ सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान वहां मौजूद रांची की महिलाए झारखंड की पारंपरिक वेश भूषा में नजर आई.

undefined

27 अक्तूबर से दो नवंबर तक लीग मैच खेले जायेंगे. प्रतिदिन दिन तीन मैच होंगे. पहला मैच शाम 4:00 बजे से, दूसरा मैच शाम 6:15 बजे से, जबकि तीसरा मैच रात 8:30 बजे से खेले जायेगा.

undefined

स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है. यानी दर्शक सभी मैचों का लुत्फ नि:शुल्क उठा सकेंगे. दर्शकों को प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर मिलेगी.

undefined

जो दर्शक स्टेडियम में प्रवेश से वंचित रह जायेंगे, वो स्टेडियम के बाहर लगी एलइडी स्क्रीम पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

undefined

चैंपियनशिप का फाइनल पांच नवंबर को खेला जायेगा. इससे पहले चार नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच होंगे. पांच नवंबर को फाइनल से पहले तीसरे-चौथे नंबर के लिए मैच होगा. फाइनल मुकाबला रात 8.30 बजे से खेला जायेगा.

undefined

झारखंड के हॉकी अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शॉल पहनाकर रांची में सभी का स्वागत किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola