पूर्वी बर्दवान के गलसी में आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद तनाव

आदिवासी महिला देर रात एक विवाह समारोह से लौट रही थी. इसी दौरान चार लोगों ने उसका बलात्कार किया.
पानागढ़ (मुकेश तिवारी): पूर्वी बर्दवान जिला के गलसी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है. घटना गलसी थाना क्षेत्र के सांको डांगा पाड़ा इलाके में हुई. आदिवासी महिला गुरुवार की देर रात एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान चार लोगों ने उसका बलात्कार किया.
घटना के प्रकाश में आने के बाद से इलाके के आदिवासियों में आक्रोश है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कथित तौर पर गांव का ही उत्तम बाउड़ी नाम का शख्स महिला को करीब दो साल से परेशान करता था.
बताया जाता है कि गुरुवार की आधी रात को गांव के दूसरे मोहल्ले से एक शादी घर से जब महिला लौट रही थी, तभी आरोपी उसे उठाकर पास के एक मोबाइल टावर के पास ले गया. वहीं चार लोगों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये.
Also Read: बर्दवान में रेप के बाद युवती को जिंदा जलाया, सड़क किनारे अधजला अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी
शुक्रवार की सुबह महिला किसी तरह अपने घर लौटी. उसने अपने परिवार और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. उत्तम बाउड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
https://www.youtube.com/watch?v=7hkALq_sxj0
डीएसपी (मुख्यालय) शौभिक पात्रा ने कहा कि पीड़िता ने पहले ही थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. इसी आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच जारी है. इस घटना में शामिल सभी लोगों की तलाश की जा रही है.
Also Read: बर्दवान में नई नवेली दुल्हन की हत्या, पति ने शव को बोरे में छिपाया, बाद में गिरफ्तार
दूसरी तरफ, इस घटना से गांव के आदिवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है. उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक गांव के लोग शांत नहीं बैठेंगे. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस को मुश्तैद कर दिया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
Also Read: पूर्वी बर्दवान में टॉयलेट में फंदे से झूलता काॅलेज छात्रा का शव बरामद, परिजन ने लगाई इंसाफ की गुहर
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




