तार में फंसी पतंग उतारने पोल पर चढ़ा किशोर, करंट लगने से गयी जान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Nov 2020 11:14 AM

विज्ञापन

बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत स्थित बडी भरना मुसहरी टोला में गुरुवार को बिजली के तार में फंसी पतंग को उतारने के लिये बिजली पोल पर चढ़े 12 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत स्थित बडी भरना मुसहरी टोला में गुरुवार को बिजली के तार में फंसी पतंग को उतारने के लिये बिजली पोल पर चढ़े 12 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गयी.

मौत का दृश्य काफी भयावह था. पोल पर बिजली तार पर लटका बालक का शव देख लोग हैरान परेशान थे. काफी मशक्कत के बाद बिजली पोल पर लटके शव को नीचे उतारा गया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

जानकारी के मुताबिक खगड़िया के पचौत पंचायत के वार्ड 1 बड़ी भरना मुसहरी गांव निवासी शंकर सादा के 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार अपने गांव से पश्चिम बहियार में गया था. इसी दौरान हाईटेंशन बिजली के तार पर एक पतंग अटका देखकर उसे उतारने का प्रयास करने लगा. इसी क्रम में वह पोल चढ़ गया और करंट की चपेट में आकर वहीं पर दम तोड़ दिया. यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. दौड़ते भागते परिजन भी पहुंचे.

Also Read: प्राइवेट कर्मचारियों को भी अब मिल सकेगी इनकम टैक्स की यह छूट, जानें किन सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ…

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola