WhatsApp का इस्तेमाल अब इस डिवाइस पर भी कर पाएंगे आप, ऐसे करें यूज
iPad यूजर्स को फिलहाल अपने मैसेज देखने के लिए व्हाट्सऐप वेब का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन कंपनी जल्द ही iPad यूजर्स की मांग को पूरा करने जा रही है. Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPad यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च करने वाली है. फिलहाल यह ऐप कुछ बीटा टेस्टर्स के पास आ गया है.

WhatsApp Update : मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में 2.7 बिलियन से भी ज्यादा लोग करते हैं. व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड, iPhone, Mac और टैबलेट के लिए पहले से ऐप लॉन्च कर रखा है, लेकिन iPad यूजर्स के लिए इसका कोई भी ऐप फिलहाल नहीं है.

iPad यूजर्स को फिलहाल अपने मैसेज देखने के लिए व्हाट्सऐप वेब का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन कंपनी जल्द ही iPad यूजर्स की मांग को पूरा करने जा रही है. Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPad यूजर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च करने वाली है. फिलहाल यह ऐप कुछ बीटा टेस्टर्स के पास आ गया है.
Also Read: WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का नया चैनल्स फीचर क्या है? आप भी बना सकते हैं अपना चैनल, जानें कैसे
iPad के वैसे यूजर्स, जो इस ऐप को ट्राई करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डिवाइस पर व्हाट्सऐप बीटा ऐप डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करने के बाद आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

iPad में ऐसे चलाएं व्हाट्सऐप
ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपने आईफोन से लिंक्ड डिवाइस के ऑप्शन पर जाकर iPad में व्हाट्सऐप लॉगिन करना है
Also Read: WhatsApp से अब UPI पेमेंट भी कर सकेंगे आप, मेटा ने बिजनेस के लिए लॉन्च की नयी सर्विस
व्हाट्सऐप लॉगिन करने के लिए आपको QR कोड स्कैन करना होगा. इसके बाद आप iPhone में नेट बंद करने के बाद भी iPad में अपने सारे मैसेज पढ़ पाने में सक्षम होंगे.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ रहा यह अपडेट
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द कॉलिंग से जुड़ा एक अपडेट देने वाला है. जल्द एंड्रॉयड यूजर्स 31 लोगों को एकसाथ कॉल में ऐड कर पाएंगे. वैसे ऐप में फिलहाल 32 लोगों को कॉल में जोड़ने की इजाजत मिलती है लेकिन कॉल शुरू करने के समय आप केवल 15 लोगों को इसमें जोड़ सकते हैं.
Also Read: WhatsApp Channel के जरिये अब पीटीआई फैक्ट चेक आपको बताएगा फर्जी खबरों की सच्चाई
इसके बाद फिर अन्य लोगों को जोड़ा जा सकता है. जल्द आप शुरुआत से ही 31 लोगों को कॉल में ऐड पाएंगे. फिलहाल ये अपडेट व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में देखा गया है. इसे ट्राई करने के लिए व्हाट्सऐप बीटा प्रोग्राम में जुड़ना जरूरी होगा.
Also Read: WhatsApp पर लाइव हुआ पीएम मोदी का Channel, जुड़ने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलोप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










