ePaper

iOS 17 Update: iPhone के इन मॉडल्स को मिलेगा Apple के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 19 Sep 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
iOS 17 Update: iPhone के इन मॉडल्स को मिलेगा Apple के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट

iOS 17 Update: टेक जायंट ऐपल ने अपने लेटेस्ट iOS 17 को रिली कर दिया है. आज इस स्टोरी में हम आपको उन सभी iPhone मॉडल्स की जानकारी देने वाले हैं जिन्हें इस सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट दिया जाने वाला है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
undefined

Apple ने अपने लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर का रोलआउट करना शुरू कर दिया है. iOS 17 इस साल के लिए iPhones के लिए सबसे बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट है. यह अपडेट iPhones में लाइव वॉयस मेल, इंटरैक्टिव विजेट्स, स्टैंडबाय मोड, कॉन्टेक्ट पोस्टर जैसे बहुत सारे नये फीचर्स लेकर आता है. हर साल की तरह, Apple ने कुछ पुराने जेनरेशन के iPhones के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है. इस स्टोरी में हम आपको उन सभी iPhone मॉडल्स के बारे में बताएंगे जो Apple के लेटेस्ट जेनरेशन के iOS को सपोर्ट करेंगे.

undefined

iPhone XS Series: iPhone के XS सीरीज में कुल दो मॉडल्स मौऊद हैं. इनमें iPhone XS और iPhone XS Max शामिल हैं. इन दोनों ही मॉडल्स को ऐपल के लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर का सपोर्ट दिया जाने वाला है.

undefined

iPhone XR: अगर आपके पास iPhone XR है तब भी आप कंपनी के लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकेंगे.

undefined

iPhone 11 Series: iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट iPhone 11 सीरीज के 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिल जाएगा.

undefined

iPhone 12 Series: iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट iPhone 12 सीरीज के भी कई स्मार्टफोन्स में देखने को मिल जाएंगे. इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट में iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल है.

undefined

iPhone 13 Series: ऐपल का यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट iPhone 13 सीरीज के भी कई स्मार्टफोन्स में देखने को मिल रहा है. इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट में iPhone 13, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल है.

undefined

iPhone 14 Series: 14 सीरीज के iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में भी आपको iOS 17 का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा.

undefined

iPhone SE Series: iPhone SE सीरीज के iPhone SE (2020) और iPhone SE (2022) मॉडल को भी iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट दिया जाएगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola