Tara Sutaria ने ब्वॉयफ्रेंड Aadar Jain के बर्थडे पर किया खास तरीके से विश, कहा मेरी जिंदगी . . .

बॉलीवुड सितारे तारा सुतारिया और आदर जैन सबसे प्यारे कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया के साथ-साथ फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं. गुरुवार को, आदर का जन्मदिन है , तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उसके लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया.
बॉलीवुड स्टार तारा सुतारिया और आदर जैन की रिलेशनशिप को लेकरआए दिन खबरें आती हैं. बीटाउन का ये प्यारा जोड़ा कई बार साथ स्पॉट किया गया है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया के साथ-साथ फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं. आज आदर जैन अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर उन्हें तारा ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है, जो काफी वायरल हो रही है.
तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उसके लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है. अभिनेत्री ने आदर की शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लाइट. तारा और आदर को पहली बार 2019 में मलाइका अरोड़ा की पार्टी में और फिर अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में देखा गया था. हालाँकि, उन्होंने पिछले साल ही अपने रिश्ते की स्थिति की पुष्टि की थी. पिछले साल उनके जन्मदिन पर एक हार्दिक संदेश के साथ उनकी एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट करने के बाद तारा ने आधार के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में तारा टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में दिखाई देंगी. यह फिल्म अहमद खान के निर्देशन में बन रही है. हीरोपंती 2 इस साल 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. यह कीर्ति सैनन और टाइगर स्टारर हीरोपंती का सीक्वल है. इसके अलावा, अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में तड़प और एक विलेन 2 भी है.
https://www.instagram.com/p/CR8SytJMfVs/
उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका थी. यह फिल्म काफी पसंद की गई थी.
https://www.instagram.com/p/CQtPmAcp3-N/
आधार की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार जैकी श्रॉफ के साथ अमेज़न प्राइम फिल्म हैलो चार्ली में देखा गया था. फिल्म पंकज सारस्वत, अद्वैत कपूर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है.
https://www.instagram.com/p/CPFoDmvhloL/
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




