ePaper

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी,बेटियों संग तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

Updated at : 15 Jul 2022 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी,बेटियों संग तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

शुक्रवार को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों, अलीसा और रेनी के साथ एक खुशहाल तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं एक खुशहाल जगह में हूँ!!! शादीशुदा नहीं, …कोई अंगूठी नहीं, …बिना शर्त प्यार से घिरा हुआ

विज्ञापन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई है. मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने गुरुवार को यह खुलासा कर सबको हैरान कर दिया कि वो पूर्व मिस यूनिवर्स को डेट कर रही हैं. अब सुष्मिता सेन ने आखिरकार इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट साझा किया है. उनका पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुष्मिता सेन ने दिया ऐसा रिएक्शन

शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों, अलीसा और रेनी के साथ एक खुशहाल तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं एक खुशहाल जगह में हूँ!!! शादीशुदा नहीं, …कोई अंगूठी नहीं, …बिना शर्त प्यार से घिरा हुआ !! बहुत हो गया स्पष्टीकरण…अब वापस जीवन और काम पर !! मेरी खुशी में हमेशा साझा करने के लिए धन्यवाद … और जो नहीं करते हैं उनके लिए … वैसे भी यह #NOYB है !!! मैं तुम लोगों से प्यार करती हूँ!!!’

https://www.instagram.com/p/CgB8of5tHit/
सुष्मिता सेन के पोस्ट पर फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

सुष्मिता सेन की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, आखिरकार रानी ने बेहतरीन तरीके से अपनी बात की. इंज्वॉय करो डियर. एक और यूजर ने लिखा, आपका जीवन आपका नियम… चीयर्स!. एक और यूजर ने लिखा, आप जो कुछ भी करते हैं, उसमें आपको प्यार और आनंद की कामना है. आप सच में जादू से बने हो!. एक और यूजर ने लिखा, कोई सफाई करने की जरूरत नहीं है !! मन की एक सुखद स्थिति.

Also Read: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
रोहमन शॉल ने कही ये बात

साल 2022 में सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल को डेट कर रही थी. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एकदूसरे के प्रति प्यार जताते नजर आते थे. अब सुष्मिता और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर रोहमन शॉल ने प्रतिक्रिया दी है. पिंकविला से खास बातचीत में उन्होंने कहा, “चलो उनके लिए खुश रहें ना. प्यार सुंदर है. मुझे बस इतना पता है कि अगर उसने किसी को चुना है, तो वह इसके लायक है!”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola