Rakshabandhan पर Sushant Singh Rajput की बहन ने उन्हें ऐसे किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आज रक्षाबंधन के त्योहार पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है. श्वेता सिंह कीर्ति की फोटो को सोशल मीडिया पर देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह (Shweta Singh) ने भी भाई की याद में थ्रोबैक फोटो के साथ भावुक कर देने वाला पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

विज्ञापन

सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया भावुक पोस्ट

श्वेता ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति हाथों में हाथ डालकर खड़े हैं. इसमें सुशांत के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिख रही है जबकि श्वेता खिलखिलाकर हंसती हुईं नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे. हैशटैग गुड़िया गुलशन.” पिछले साल भी उन्होंने राखी के दिन कुछ थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज शेयर की थी. साथ ही अपने भाई के लिए इमोशनल कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया था.

सुशांत के फैंस ने किया कुछ यूं रिएक्ट

सुशांत के फैन्स का भी दिल भर आया है और वो भी सुशांत को याद कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है ‘Our Shushant will always remain alive in our hearts’, तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘रूह से जुड़े रिश्तों पर फरिश्तों के पहरे होते है, कोशिशें कर लो तोड़ने की ये और भी गहरे होते हैं’.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जुलाई, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से उनका परिवार आज भी नहीं उबर पाया है. सुशांत ने काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धौनी, राब्ता, छिछोरे, सोन चिड़िया और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में काम किया था.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola