रिया चक्रवर्ती ने भुला दिया सुशांत सिंह राजपूत को, अब इस बिजनेसमैन को दिया दिल! जानें किसे कर रही डेट

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर खबरें चल रही है कि उनकी जिंदगी में नया प्यार आ गया है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि रिया की जिंदगी में प्यार आ गया है और दोनों इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करती रहती है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद रिया काफी लाइमलाइट में आ गई थी. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया को अब नया प्यार मिल गया है. जी हां, एक्ट्रेस अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है और वो बंटी सजदेह को डेट कर रही है.
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर खबरें चल रही है कि उनकी जिंदगी में किसी की एंट्री हो गई है. जून 2020 को सुशांत ने अपने घर में आत्महत्या कर लिया था. इसके बाद से ही रिया ईडी, केंद्रीय जांच ब्यूरो और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निशाने पर आ गई थी. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि वो फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही है.
रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते है रिया-बंटी
सूत्र ने बताया कि, उन्हें एक साथ और खुश देखना बहुत अच्छा है. पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी उसका शोल्डर और सपोर्ट सिस्टम रहा है. जब चीजें गंदी हो रही थीं तो वह उसके लिए वहां थे. वो फिलहाल साथ में है औऱ अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते है. 7 अक्टूबर को बंटी के जन्मदिन पार्टी में एक्ट्रेस नजर आई थी. हालांकि इस बारे में किसी ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.
सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह है. वो रिया चक्रवर्ती से पहले सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे थे. बंटी खेल और मनोरंजन में सक्रिय सबसे बड़ी प्रतिभा प्रबंधन फर्मों में से एक का मालिक है. हाल ही में बंटी ने विराट कोहली के बर्थडे पर पोस्ट लिखकर क्रिकेटर को बर्थडे विश किया था. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 147K लोग फॉलो करते है.
रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ‘तुनेगा-तुनेगा’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वह हिंदी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में नजर आईं. फिल्म में रिया एक्टर अली फजल के साथ नजर आई थीं. इसके बाद वह हाफ गर्लफ्रेंड और बैंक चोर जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा वो फिल्म ‘जलेबी’ में दिखी थी. पिछली बार वो फिल्म चेहरे में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










