ePaper

Sushant Singh Rajput death : संजय लीला भंसाली से पूछताछ कर सकती है पुलिस

Updated at : 02 Jul 2020 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death : संजय लीला भंसाली से पूछताछ कर सकती है पुलिस

sushant singh rajput death case sanjay leela bhansali questioned by mumbai police : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच रही है. पुलिस उनकी आत्‍महत्‍या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. अब खबरे हैं कि पुलिस इस मामले में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से भी पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन

sushant singh rajput death, sanjay leela bhansali : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच रही है. पुलिस उनकी आत्‍महत्‍या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. अब खबरे हैं कि पुलिस इस मामले में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से भी पूछताछ कर सकती है. फिलहाल पुलिस इस मामले में 28 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. हाल ही में पुलिस ने सुशांत की आखिरी फिल्‍म ‘दिल बेचारा’ की अभिनेत्री संजना सांघी से पूछताछ की थी.

दरअसल संजय लीला भंसाली की चार फिल्‍में ऑफर हुई थी लेकिन बाद में सुशांत को फिल्‍मों से हटा दिया गया था. हालांकि टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से लिखा था कि दोनों के बीच अच्‍छी बॉन्डिंग थी. दोनों चार फिल्‍मों में काम करनेवाले थे, लेकिन डेट्स की प्रॉब्‍लम्‍स की वजह से ऐसा हो नहीं पाया.

‘रामलीला’ हुई थी सुशांत को ऑफर

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ सबसे पहले सुशांत को ऑफर हुई थी. मगर, डेट की समस्या के कारण ऐसा हो नहीं पाया. बाद में इस फि‍ल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभायी थी.

परिवार से फिर होगी पूछताछ

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया सुशांत की मुंबई में रहने वाली बहन सहित परिवार को बांद्रा पुलिस द्वारा बुलाया जाएगा. सूत्र ने कहा कि पुलिस द्वारा दूसरे दौर का बयान दर्ज किया जाएगा. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार से दोबारा किस बारे में पूछताछ होगी. यह कहा जा रहा है कि सुशांत के फाइनेंस और उनकी कंपनी में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के डायरेक्टर को लेकर पूछताछ हो सकती है.

Also Read: Sushant Singh Rajput Death : सामने आयी सुशांत की विसरा रिपोर्ट, एक्‍टर के शरीर में…

सुशांत की विसरा रिपोर्ट

‘जी न्‍यूज’ के अनुसार, सुशांत की विसरा रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है. दरअसल, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विसरा को जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था. विसरा रिपोर्ट मंगलवार को सामने आई.

पुलिस शेखर कपूर से करेगी पूछताछ

पुलिस अब फिल्ममेकर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) का बयान दर्ज करेगी. सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के अगले दिन शेखर कपूर ने ट्वीट किया था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, मैं उनलोगों के बारे में जानता हूं जिन्होंने आपको निराश किया, आपको रोने पर मजबूर किया.’बता दें कि सुशांत सिंह शेखर कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म पानी में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे, लेकिन यह फिल्म बीच में ही अटक गयी और रिलीज नहीं हो पायी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola