Star Kids Bollywood Debut: साल 2024 में ये स्टार किड्स बॉलीवुड में मारेंगे एंट्री, लिस्ट में राशा थडानी शामिल

Updated:
विज्ञापन
Star Kids Bollywood Debut: साल 2024 में ये स्टार किड्स बॉलीवुड में मारेंगे एंट्री, लिस्ट में राशा थडानी शामिल

साल 2023 जल्द ही हम सबको कुछ अच्छी यादें देकर अलविदा कहने वाला है. ऐसे में अब सिनेमाप्रमी साल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आने वाले साल में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली है, जो फैंस को काफी ज्यादा एंटरटेन करेगी. वहीं कई स्टारकिड भी बॉलीवुड में एंट्री मारेंगे.

विज्ञापन
undefined

साल 2023 में कई नए स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी. इसमें सबसे पहले फर्रे से अलीजे अग्निहोत्री है, फिर सनी देओल के बेटे और पूनल ढिल्लों की बेटी आई और अब जोया अख्तर की द आर्चीज से सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने कदम रखा. अब साल 2024 में कई नए बड़े नाम है, जो फिल्मों में आ सकते हैं.

undefined

शनाया कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म “वृषभ” से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. फिल्म को लेकर स्टारकिड अकसर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. बी-टाउन में आने से पहले ही शनाया बड़ा नाम बन चुकी हैं और कई विज्ञापनों में आती हैं.

undefined

राशा थडानी

अभिषेक कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट में अमन देवगन के साथ राशा थडानी बॉलीवुड में एंट्री लेंगी. प्रोजेक्ट के बारे में अभी ज्यादा तो नहीं पता है, लेकिन उनके फैंस मूवी और उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

undefined

इब्राहिम अली खान

पटौदी-खान परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इब्राहिम अली खान “सरजमीन” फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. देशभक्ति की भावना जगाने वाले टाइटल के साथ, यह फिल्म इब्राहिम को वर्ल्डवाइड पहचान दिलाएगी.

undefined

पश्मीना रोशन

रोशन परिवार से आने वाली पश्मीना अपनी खूबसूरती से अच्छे-अच्छों को मात देती हैं. स्टारकिड की झोली में दो फिल्में हैं, जिसमें पहला “इश्क विश्क रिबाउंड” है, वहीं दूसरी टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म है.

undefined

अमन देवगन

अमन देवगन बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहन नीलम के बेटे हैं. वह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. ये मूवी एक्शन से भरपूर होगी.

undefined

अहान पांडे

चंकी पांडे के बेटे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे भी बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा की मूवी में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola