SSC Constable GD 2023: PET/PST एडमिट कार्य जारी, ऐसे करें डाउनलोड

8 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा या एसएससी जीडी में सिपाही के परिणाम घोषित कर दिए है. इसके बाद, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उपस्थित होंगे.
SSC Constable GD 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा या एसएससी जीडी में सिपाही के परिणाम घोषित कर दिए है. इसके बाद, चयनित उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उपस्थित होंगे.
एसएससी जीडी पीईटी/पीएसटी प्रवेश पत्र आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से जारी किए जाएंगे. सूची मुख्य वेबसाइट ssc.nic.in पर एडमिट कार्ड टैब के तहत दी गई है. सीएपीएफ के पीईटी/पीएसटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बुलावा पत्र सीआरपीएफ द्वारा जारी किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार rect.crpf.gov.in पर जा सकते हैं.
Ssc.nic.in पर जाएं
होम पेज पर एडमिट कार्ड टैब खोलें.
अब, अपने क्षेत्र की वेबसाइट का चयन करें.
उस वेबसाइट पर जाएं और पीईटी / पीएसटी के लिए एसएससी कांस्टेबल जीडी एडमिट कार्ड 2023 देखें.
मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें.
अपना कॉल लेटर या एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें.
एसएससी जीडी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी. उत्तर कुंजी 18 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध थी. यह भर्ती अभियान 50187 रिक्तियों को भरने के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




