Sridevi Death Anniversary: एक करोड़ फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं श्रीदेवी, जानिए क्या था एक्ट्रेस का असली नाम
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Feb 2024 11:49 AM
Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी ने अपने करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था.
Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं. लोग उनकी एक्टिंग के ही नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे. उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था. उन्हें “बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार” के नाम से भी जाना जाता था. आज से 6 साल पहले, 24 फरवरी 2018 का दिन सिनेमा जगत और फैंस के लिए काफी दुखद था. इस दिन श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांस ली थीं.
श्रीदेवी का क्या था असली नाम
श्रीदेवी ने अपने करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था. उनका असली नाम श्रीदेवी नहीं था, बल्कि श्री अम्मा यंगर अय्यपन था. उन्होंने स्क्रीन नेम के तौर पर अपना नाम बदलकर श्रीदेवी रख लिया था. 80 के दशक में तो फिल्में बॉलीवुड मेल एक्टर के दम पर ही चलती थीं, लेकिन उस समय भी श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग से अपना नाम बनाया. वह पहली एक्ट्रेस बनीं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहली महिला सुपरस्टार का खिताब प्राप्त किया, शायद इसी कारण उस समय श्रीदेवी एक मेल एक्टर से भी ज्यादा फीस लेती थीं. रिपोर्टस के अनुसार, नगीना फिल्म के लिए उन्होंने ऋषि कपूर से अधिक फीस ली थी.
हीरो से ज्यादा लेती थीं फीस
श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें बतौर फीस पहली बार 1 करोड़ रुपए मिले थे. 80-90 के दशक में श्रीदेवी को फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था. ऐसे में सारे निर्माता-निर्देशक उन्हें मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार रहते थे. श्रीदेवी ने साउथ की फिल्मों से अपनी करियर की शुरुआत की थी और साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमाया था. वहां श्रीदेवी को एक बड़ी एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता था.
इन फिल्मों में किया था काम
श्रीदेवी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई जानी-मानी फिल्में की थीं, जिसमें “नागिन”, “चालबाज”, “चांदनी”, “सीता-गीता”, “जुदाई”, “खुदा गवाह”, “नगीना”, “मिस्टर इंडिया”. उन्होंने इन फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी. आज भी उन्हें “मिस्टर इंडिया” की चांदनी के नाम से जाना जाता है. वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1996 में बोनी कपूर से शादी की. उसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे से बना ली. श्रीदेवी की दो बेटियां हैं -जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. दोनों ही अपनी मां की तरह बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं.
श्रीदेवी ने इस फिल्म से की थी वापसी
15 साल के लंबे समय के बाद, श्रीदेवी ने साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से अपनी वापसी की थी. फिल्म में श्रीदेवी ने एक हाउसवाइफ का रोल प्ले किया था. इसमें उनके बच्चे और पति उसकी खराब इंग्लिश का मजाक उड़ाते रहते हैं. जिसके बाद जब वह लंदन जाती है, वह एक कोचिंग सेंटर से अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है. इस फिल्म को श्रीदेवी की कमबैक फिल्म के तौर पर माना जाता है. इस फिल्म ने दूसरे देशों में भी काफी अच्छी कमाई की थी. उसके बाद साल 2018 में फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी ने एक सौतेली मां का रोल निभाया था. यह फिल्म लोगों को और दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
Also Read: Sridevi: 13 साल की उम्र में श्रीदेवी बनी थीं रजनीकांत की मां, इस एक्टर संग की सबसे ज्यादा फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










