FIFA World Cup: लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे गोल्डेन बूट की रेस में सबसे आगे, इन पर भी होगी निगाहें

Updated:
विज्ञापन

फांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2022 के गोल्डेन बूट की रेस में सबसे आगे हैं. दोनों के पांच-पांच गोल हैं. इन्हीं दोनों टीमों के दो खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज और ओलिवियर गिरौद भी चार-चार गोल के साथ रेस में हैं.

विज्ञापन
undefined

अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में फीफा वर्ल्ड कप का प्रतिष्ठित खिताब जीता था जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में यह सम्मान हासिल की थी. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे गोल्डेन बूट की रेस में सबसे आगे हैं. दोनों ने अब तक 5-5 गोल किये हैं.

विज्ञापन
undefined

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पांच गोल दागने के साथ 3 गोल असिस्ट भी किया है. मेसी मैदान पर 570 मिनट तक खेले हैं. वहीं, किलियन एम्बाप्पे की बात करें तो उन्होंने फ्रांस के लिए पांच गोल दागे हैं और 2 गोल असिस्ट किया है. उन्होंने मैदान पर 477 मिनट बिताया है.

undefined

इसके साथ ही सभी की निगाहें अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज और फ्रांस के ओलिवियर गिरौद पर भी होंगी जो गोल्डन बूट की दौड़ में संयुक्त रूप से चार गोल से बराबरी पर हैं. दोनों के पास एम्बाप्पे और मेसी से आगे निकलने का अवसर होगा.

undefined

जूलियन अल्वारेज ने अर्जेंटीना के लिए चार गोल दागे हैं. उन्होंने एक भी गोल असिस्ट नहीं किया है. अल्वारेज ने मैदान पर 364 मिनट का समय बिताया है. ओलिवियर गिरौद की बात करें तो उन्होंने भी फ्रांस के लिए चार गोल दागे हैं और एक भी गोल के लिए असिस्ट नहीं किया है. मैदान पर उन्होंने 383 मिनट का समय बिताया है.

undefined

अर्जेंटीना के कप्तान मेसी रविवार को फाइनल के बाद अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. इस लिहाज से फुटबॉल वर्ल्ड कप का यह फाइनल उनके लिए काफी मायने रखता है. दूसरी ओर, एम्बाप्पे की नजर लगातार विश्व कप खिताब जीतने की शानदार उपलब्धि पर है क्योंकि वह 2018 विश्व चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola