ePaper

साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर फैंस से कही ये बात

Updated at : 21 Jul 2020 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर फैंस से कही ये बात

Aishwarya Arjun corona positive: पूरे देश में कोरोना वायरस (Coronaviurs) का कहर तेजी से फैल रहा है. इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई लोग आ गए है. अब खबर आ रही है कि साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन (Aishwarya Arjun) भी कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी.

विज्ञापन

Aishwarya Arjun corona positive: पूरे देश में कोरोना वायरस (Coronaviurs) का कहर तेजी से फैल रहा है. इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई लोग आ गए है. अब खबर आ रही है कि साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन (Aishwarya Arjun) भी कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी.

ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, हाल ही में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हूं. मैं एक पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक सावधानी बरतते हुए घर पर ही क्वरांटीन हूं. बीते कुछ समय में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना ख्याल रखें. सभी सुरक्षित रहें और कृपया मास्क जरूर पहने. मैं जल्दी ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दूंगी.’

undefined

इससे पहले कन्नड़ एक्टर ध्रुव सर्जा और उनकी पत्नी प्रेरणा शंकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी था. दोनों अभी बंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं.

Also Read: ‘कसौटी जिंदगी के’ एक्टर पार्थ समथान हुए कोरोना पॉजिटिव, तो फैंस बोले- आपके लिए कर रहे दुआएं

वहीं, पिछले दिनों महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. उनके साथ-साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी को भी कोरोना हुआ है. इसके अलावा मशहूर एक्ट्रेस रेखा के गार्ड को भी कोरोना हुआ है. जबकि अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल उनकी मां अब ठीक है.

छोटे पर्दे पर एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के 2 में अनुराग बासु की भूमिका निभा रहे एक्टर पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसकी जानकारी खुद पार्थ ने सोशल मीडिया पर दी थी. जिसके बाद इश्कबाज’ एक्ट्रेस श्रेनू पारिख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. हालांकि अब वो ठीक है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola