ePaper

Shraddha kapoor के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने लिया हिरासत में, ड्रग्स लेने का आरोप, जानें पूरा मामला

Updated at : 13 Jun 2022 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Shraddha kapoor के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने लिया हिरासत में, ड्रग्स लेने का आरोप, जानें पूरा मामला

सिद्धांत कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक्टर पर ड्रग्स लेने का आरोप है और पुलिस ने उन्हें अपने हिरासत में लिया है. बता दें कि सिद्धांत कपूर, श्रद्धा कपूर के भाई है.

विज्ञापन

Shraddha kapoor Brother Detained: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) के भाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. बता दें कि शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे के सिद्धांत बेटे है. वो एक्ट्रेस के बड़े भाई है.

सिद्धांत कपूर को पुलिस ने हिरासत लिया

सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. एमजी रोड पर एक होटल में रविवार रात को एक रेव पार्टी में उनपर ड्रग्स लेने का आरोप है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने बताया, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया. वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है.


सिद्धांत कपूर ने 2013 में बॉलीवुड में रखा था कदम

गौरतलब है कि शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने 2013 में शूटआउट एट वडाला से बॉलीवुड में कदम रखा था. सिद्धांत ने फिल्म शूटआउट एट वडाला, अग्ली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और भूत- पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप जैसी फिल्मों में काम किया है. पिछली बार वो फिल्म चेहरे में नजर आए थे. हालांकि फिल्मों में उन्हें कोई कास पहचान नहीं मिली.

https://www.instagram.com/p/CcVTdoGNW4S/?hl=en
भौकाल 2 में सिद्धांत कपूर

सिद्धांत कपूर वेब सीरीज भौकाल 2 में भी काम कर चुके है. ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी. इसमें मोहित रैना, बिदिता बाग, अभिमन्यु सिंह, सनी हिंदुजा ने भी अहम रोल निभाया था. वहीं, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 231k लोग फॉलो करते है. अब तक एक्टर 2442 पोस्ट कर चुके है. वो 2,273 लोगों को फॉलो करते है.

https://www.instagram.com/p/CZG-FZ1td72/?hl=en

श्रद्धा कपूर इस फिल्म में कर रही काम

श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी है. लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है. इस फिल्म में बोनी कपूर, रणबीर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल होली पर रिलीज होगी. शूटिंग सेट से कई तसवीरें लीक हो चुकी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola