ePaper

श्रद्धा कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बात

Updated at : 25 Mar 2022 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बात

श्रद्धा कपूर और उनके सेलिब्रिटी फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन

दिग्गज एक्ट्रेस शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और बॉलीवुड के सीनियर लेंसमैन राकेश श्रेष्ठ के बेटे रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) की चार साल पुरानी लव स्टोरी में सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है. खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. गौरतलब है कि श्रद्धा और रोहन एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे और यहां तक कि दोनों के जल्द शादी करने की भी चर्चा थी.

इंडस्ट्री में अक्सर अफवाहें होती हैं जो बिना आग के धुएं के समान होते हैं. लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि यह उसी कैटेगरी में आता है. कम से कम अब तक नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “मैं अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में बात नहीं करता. मैंने इसे पहले कभी नहीं किया है.” रिपोर्ट के अनुसार, रोहन फोन पर बहुत एक्साइटिड नहीं थे.

शक्ति कपूर ने अगस्त 2021 में एक बातचीत में ईटाइम्स को बताया था कि रोहन ने शादी में श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा था, हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह उन्हें बताती हैं कि वह घर बसाने के लिए तैयार हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे. पिंकविला की माने तो श्रद्धा कपूर और उनके सेलिब्रिटी फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. हालांकि दोनों ने आज तक सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है.

Also Read: अंजू महेंद्रू की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज, फैंस ने लिखा- दो सुंदरियां एक फ्रेम में…

रोहन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस साल, एक विलेन फेम अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन गोवा में सभी परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया. इस दौरान रोहन फ्री होने के बावजूद भी वहां मौजूद नहीं थे. कहा तो ये भी जा रहा है कि यह कपल जनवरी से ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में था. जिसके बाद अंत में, श्रद्धा कपूर ने रोहन श्रेष्ठ के साथ ब्रेकअप कर लिया. दोनों कपल का ब्रेकअप फरवरी में हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola