इस एक्टर को कर रही हैं डेट Shivangi Joshi! साल 2023 में मिले सबसे प्यारा इंसान बताया, जानें कौन है वो

Updated:
विज्ञापन
इस एक्टर को कर रही हैं डेट Shivangi Joshi! साल 2023 में मिले सबसे प्यारा इंसान बताया, जानें कौन है वो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल पर्सन को लेकर बात की है.

विज्ञापन
undefined

शिवांगी जोशी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. प्रतिभाशाली अभिनेत्री इन-दिनों सोनी टीवी के शो बरसातें मौसम प्यार का में आराधना की भूमिका में नजर आ रही हैं.

undefined

उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा की भूमिका से काफी पॉपुलैरिटी मिली. दर्शकों ने उनकी मासूमियत को काफी ज्यादा पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

undefined

अब हाल ही में शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से जुड़ने के लिए सवाल-जवाब वाला सेशन रखा. जिसमें एक फैन ने उनसे पूछा कि आप साल 2023 में मिले सबसे अच्छे व्यक्ति का खुलासा कीजिए.

undefined

शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. शिवांगी ने कुशाल टंडन के साथ एक तस्वीर साझा की, जो बरसाते में रेयांश लांबा का मुख्य किरदार निभा रहे हैं और उन्हें टैग किया. उन्होंने अपने जवाब के साथ कुछ प्यारे इमोजी भी पोस्ट किए.

undefined

इसके अलावा, उन्होंने बरसातें से अब तक की सबसे अच्छी यादें साझा कीं और लिखा, “जब हम सभी ने सेट पर एक साथ पहला एपिसोड देखा. बहुत उत्साह था और आशा है कि आप सभी को यह पसंद आएगा.

undefined

सेशन के बीच अभिनेत्री ने अपनी अच्छी दोस्त जन्नत जुबैर की भी जमकर तारीफ की. जब शिवांगी से उनके पसंदीदा क्रिएटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लिखा, “मेरी दोस्त @jannatzubair29 जो एक अच्छी कंटेंट क्रिएटर और ऑलराउंडर हैं.”

undefined

बरसातें मौसम प्यार का के लेटेस्ट ट्रैक आराधना के जय से शादी करने के लिए सहमत होने के इर्द-गिर्द घूमता है. हालांकि, वह अब भी रेयांश से प्यार करती है और उसकी भावनात्मक स्थिति को लेकर उलझन में है.

undefined

पिछले एपिसोड में, वह अपनी शादी की तैयारियों के बीच अपने कमरे में रेयांश की कल्पना करती है. इससे वह भावनात्मक संकट में पड़ जाती है. हाल ही में, शो में गुम है किसी के प्यार में की अभिनेत्री शीतल मौलिक की जय की मां और आराधना की होने वाली सास के रूप में शो में एंट्री हुई.

undefined

शिवांगी जोशी कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्हें बालिका वधू 2 में बड़ी आनंदी का किरदार मिला. उन्होंने बेकाबू में एक परी के रूप में कैमियो किया और उसके बाद बरसातें मौसम प्यार का में भी अभिनय किया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola