Sheetala Saptami 2023: कल रखा जाएगा शीतला अष्टमी का व्रत, जानें इस दिन क्‍यों लगाया जाता है बासी खाने का भोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2023 9:53 AM

विज्ञापन

Sheetala Saptami 2023: जैसा कि हिन्दू धर्म में सभी त्योहारों और व्रत-उपवासों का अपना महत्व बताया गया है वैसा ही शीतला सप्तमी का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस व्रत को रखने से संतानों की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है. कल यानी 15 मार्च के दिन शीतला अष्टमी मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Sheetala Saptami 2023:  शीतला सप्तमी हिन्दू धर्म का एकलौता ऐसा व्रत है, जिसमें बासी भोजन किया जाता है. होली के त्यौहार के सातवें और आठवें दिन शीतला माता की पूजा की जाती है. मान्यता है कि माता शीतला के इस व्रत-उपवास से रोग और चेचक, फोड़े, फुंसियों, ज्वर इत्यादि रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है. आज हम आपको मुख्य रूप से शीतला सप्तमी के दिन व्रत रखने के महत्व और इसके लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइये जानते हैं इस दिन व्रत रखकर आपको क्या लाभ मिल सकते हैं.

शीतला सप्तमी 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

सप्तमी तिथि की शुरूआत 13 मार्च की रात 9 बजकर 27 मिनट से हो जाएगी और समाप्ति 14 मार्च रात 9 बजकर 27 मिनट पर होगी. फाल्गुन मास में 14 मार्च के दिन शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. अगले दिन यानी 15 मार्च के दिन शीतला अष्टमी मनाई जाएगी.

इस दिन चढ़ता है चावल का प्रसाद

शीतला सप्तमी के दिन शीतला माता को खास मीठे चावलों का भोग चढ़ाया जाता है. ये मीठे चावल गुड़ या गन्ने के रस को चावल में मिलाकर बनाए जाते हैं. शीतला सप्तमी से एक रात पहले ही इन्हें घर में बनाकर रख लिया जाता है और पूजा के बाद इसे ही घर में सभी सदस्यों को खिलाया जाता है. इसके अलावा इस दिन से जुड़ी एक ख़ास मान्यता यह भी है कि इस दिन घर में सुबह के समय कुछ और नहीं बनाया जाता है. जो लोग इस दिन व्रत रहते हैं वो इसी मीठे चावल को खाकर ही रहते हैं.

जानिए शीतला सप्तमी का महत्व

जैसा कि हिन्दू धर्म में सभी त्योहारों और व्रत-उपवासों का अपना महत्व बताया गया है वैसा ही शीतला सप्तमी का महत्व बताते हुए कहा गया है कि इस व्रत को रखने से संतानों की सेहत हमेशा अच्छी बनी रहती है. इसके अलावा व्रत के प्रभाव से उन्हें किसी भी तरह का कोई बुखार, आँखों से जुड़ी कोई भी समस्या, ठंडों में होने वाली कोई भी परेशानी नहीं होती है.  

शीतला सप्तमी  व्रत रख आप ये लाभ पा सकते हैं

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन व्रत रखने से परिवार में सभी सदस्यों से चेचक, बुखार, फोड़े-फुंसी और आँखों से जुड़ी बीमारियों से मुक्ति मिलती है. विशेष रूप से लोग विभिन्न रोगों से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन व्रत रखते हैं. बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए माँ आज के दिन शीतला माता व्रत जरूर रखती हैं. इसके साथ ही शादी शुदा महिलाएं भी आज के व्रत रखकर शीतला माता से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola