PHOTOS: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, मिर्जापुर के इन प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों में जरूर करें दर्शन, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, मिर्जापुर के इन प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों में जरूर करें दर्शन, देखें लिस्ट

Mirzapur Famous Temple: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे मिर्जापुर के फेमस दुर्गा मंदिर के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. देवी मंदिरों में आज से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूरे नौ दिन लोग माता रानी को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे यूपी के मिर्जापुर के बारे में जहां दूर-दूर से नवरात्रि के मौके पर भक्त माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं.

undefined

मिर्जापुर में कई धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जो पूरे विश्व में फेमस है. उन्हीं में से एक है विंध्यवासिनी देवी मंदिर. यह मिर्जापुर शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है. इस मंदिर के पास एक प्राकृतिक कुंड है, जिसमें लोग स्नान करते हैं. इसके बाद मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा की पूजा की जाती है. वैसे नवरात्रि के समय में यहां पर सबसे अधिक भक्तों की भीड़ लगती है.

Also Read: Lucknow Durga Temple: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन में करें लखनऊ के इन फेमस दुर्गा मंदिरों में दर्शन, देखें PICS
undefined

काली खोह मंदिर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित काली खोह मंदिर टॉप पर्यटन स्थलों में मशहूर है. यह एक प्रमुख हिन्दू मंदिर है और मां काली को समर्पित है. इस मंदिर का निर्माण प्राचीन काल में हुआ था. मंदिर की प्रमुख देवी रूप में मां काली की मूर्ति है. नवरात्रि के अलावा यहां हर रोज भक्तगण मां काली की कृपा और आशीर्वाद के लिए आते हैं.

Also Read: PHOTOS: 72 साल बाद पकिस्तान में खुला हिंदू मंदिर, नजारा देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, आप भी देखें तस्वीरें
undefined

अष्टभुजी देवी मंदिर

मिर्जापुर में स्थित अष्टभुजी देवी मंदिर एक प्रमुख हिन्दू मंदिर है जो मां दुर्गा को समर्पित है, और इसे “अष्टभुजी” कहा जाता है क्योंकि मां दुर्गा की मूर्ति में आठ भुजाएँ हैं. अष्टभुजी देवी मंदिर मिर्जापुर में विशाल धार्मिक उत्सव आयोजित होते हैं. मंदिर का वातावरण प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. यहाँ पर्यटकों और भक्तों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक जगह है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola