Shani Jayanti 2023: आज मनाई जा रही है शनि जयंती, जरूर करें इन मंत्रों का जाप

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 May 2023 7:30 AM

विज्ञापन

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती का हिन्दू धर्म में खास महत्व है.साल 2023 में यह तारीख आज 19 मई को शुक्रवार के दिन है. मान्यता है कि शनि जयंती के दिन ही भगवान शनि का जन्म हुआ था. मान्यता है कि इस दिन भगवान शनि की पूजा करने से शनि देवता जातकों के सारे कष्ट हर लेते हैं.

विज्ञापन

Shani Jayanti 2023:  प्रत्येक साल शनि जयंती हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है. साल 2023 में यह तारीख आज 19 मई को शुक्रवार के दिन है.  

वैशाख शनि जयंती 2023 शुभ मुहूर्त

इस साल 2023 में वैशाख अमावस्या 19 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन 20 अप्रैल 2023 को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो रही है.

शनि जयंती क्यों मनाई जाती है?

मान्यता है कि शनि जयंती के दिन ही भगवान शनि का जन्म हुआ था. इस दिन भगवान शनि की विशेष तौर से पूजा होती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शनि की पूजा करने से शनि देवता जातकों के सारे कष्ट हर लेते हैं. जातक दीर्घायु होते हैं और उनके कार्यों में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती. रुके हुए कार्य भी शुरू हो जाते हैं.

शनि जयंती पूजा विधि

शनि जयंती के दिन जातक सुबह उठ कर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें. भगवान शनि को तेल अर्पित करें. इसके बाद उन्हें पुष्प अर्पित करें और भोग लगाएं. भगवान शनि की आरती करें. आरती करने के बाद शनि चालीसा का पाठ करें. शनि मंत्रों का जाप करें. यदि मुमकिन हो तो दशरथ कृत शनि स्त्रोत का भी पाठ करें. इसके पाठ से भी शनि देव अति प्रसन्न होते हैं.

आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन किन मंत्रों का जप करना चाहिए…

कोणस्थः पिंगलोबभ्रुः कृष्णो रौद्रोन्तको यमः.

सौरिः शनैश्चरो मन्दः पिप्पलादेन संस्तुतः..

एतानि दशनामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्.

शनैश्चर कृता पीड़ा न कदाचिद्भविष्यति..

शनि जयंती के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छता पूर्वक शनि मंदिर में बैठकर सच्चे मन से 108 बार शनि स्तोत्र का जप करें. इस मंत्र के जप से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और शनिदेव का आशीर्वाद भी बना रहता है.

शनि मंत्र

ॐ शं शनैश्चराय नम:

ॐ प्रां. प्रीं. प्रौ. स: शनैश्चराय नम:

ॐ नीलांजन समाभासम्. रविपुत्रम यमाग्रजम्.

छाया मार्तण्डसंभूतम. तम् नमामि शनैश्चरम्..

शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा में इन तीन मंत्रों का जप करें और पूरे दिन भी मन ही मन इन मंत्रों का जप कर सकते हैं. ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भाग्य का भी साथ मिलता है. साथ ही शनि की साढेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

शनि स्तोत्र


नमस्ते कोणसंस्‍थाचं पिंगलाय नमोस्तुते

नमस्ते बभ्रूरूपाय कृष्णाय च नमोस्तुते

नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय च

नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो

नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोस्तुते

प्रसाद कुरू देवेश दिनस्य प्रणतस्य च

कोषस्थह्म पिंगलो बभ्रूकृष्णौ रोद्रौन्तको यम:

सौरी शनैश्चरो मंद: पिप्लदेन संस्तुत:

एतानि दश नामामी प्रातरुत्थाय पठेत्

शनैश्चरकृता पीड़ा न कदचित् भविष्यति

शनि जयंती मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: शन्नोदेवीरभिये विद्महे नीलांजनाय धीमहि तन्नो शनि: प्रचोदयात्

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola