शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर गुस्से में एक शख्स को दिया धक्का, VIDEO देख यूजर्स बोले- पठान चल गई तो अकड़...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2023 5:13 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर को एयरपोर्ट पर एक शख्स को धक्का देते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देख फैंस एसआरके को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा सकता है. यहां एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, जिसके बाद शाहरुख खान ने उसे धक्का दे दिया और आगे बढ़ गये. अब इंटरनेट यूजर्स एसआरके की इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

शाहरुख खान ने फैन को दिया धक्का

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी और फैन्स एयरपोर्ट पर शाहरुख खान का अभिवादन कर रहे हैं, एसआरके भी उन्हें किस दे रहे हैं. वहीं थोड़ी ही देर बाद, एक प्रशंसक ने अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन किंग खान को ये हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने अपना हाथ दूर धकेल दिया और पीछे मुड़कर उनकी ओर देखने लगे. इसके बाद शाहरुख के सुरक्षाकर्मी उन्हें उनकी कार तक ले गए. वीडियो में शाहरुख ने एक ब्लैक कलर की टी-शर्ट, एक मैचिंग लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी. उन्होंने स्नीकर्स और डार्क सनग्लासेस का चुनाव किया.

https://www.instagram.com/p/Crw_CjEMnKE/
डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर गये थे शाहरुख खान

पिछले हफ्ते, शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी फिल्म करने के लिए कश्मीर की यात्रा की. ऑनलाइन सामने आई एक तस्वीर में अभिनेता ठंड के मौसम में अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उन्होंने ब्लैक पफर जैकेट और मैचिंग कार्गो पैंट पहनी है. ट्विटर पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अभिनेता को श्रीनगर हवाईअड्डे पर भीड़ से घिरते हुए देखा गया था. कई लोगों ने इस पल को अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की. अभिनेता के सुरक्षाकर्मियों ने बाद में उन्हें भीड़ से बचाया.

Also Read: TMKOC: असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- छोटी-मोटी असहमति और टकराव होना…
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

डंकी ने निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेता तापसी पन्नू के साथ शाहरुख के पहले सहयोग को चिन्हित किया. यह फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शाहरुख को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में देखा गया था. जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं. पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई की. वह निर्देशक एटली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ भी दिखाई देंगे. जवान 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शाहरुख के पास सलमान खान की टाइगर 3 में एक विशेष सीक्वेंस होगा. सलमान और शाहरुख ने हाल ही में पठान में अभिनय किया.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola