असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- छोटी-मोटी असहमति और टकराव होना...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2023 5:13 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स और पुराने शैलेश लोढ़ा के बीच का विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिनों शैलेश ने असित मोदी के खिलाफ अपना बकाया नहीं चुकाने का मामला दर्ज कराया था. अब असित कुमार मोदी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर कैरेक्टर से दर्शक काफी ज्यादा प्यार करते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी बात वह जानना चाहते हैं. जब शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था, तो फैंस का दिल टूट गया था. उन्हें लगा कि अब तारक मेहता और जेठालाल की जोड़ी खत्म हो गई, लेकिन बाद में सचिन ने उन्हें रिप्लेस किया. हालांकि इसी बीच शैलेश लोढ़ा लगातार असित कुमार मोदी पर निशाना साध रहे हैं. बीते दिनों शैलेश ने असित मोदी के खिलाफ अपना बकाया नहीं चुकाने का मामला दर्ज कराया था. शैलेश ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन शुरू करते हुए मामला दायर किया था. मामले की सुनवाई मई में है.

शैलेश की बातों से परेशान हैं असित कुमार मोदी

असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि, जब उन्हें पहली बार नोटिस मिला तो वह समझ नहीं पाए, क्योंकि उन्होंने “अपना बकाया चुकाने से इनकार नहीं किया था”. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने शैलेश से सभी कागजी कारवाई पूरी करने का आग्रह किया था. हालांकि, वह उन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए राजी नहीं हुए. जब आप इतने सालों तक एक साथ काम करते हैं, तो छोटी-मोटी असहमति और टकराव होना तय है. पिछले साल अप्रैल में हमारे बीच इसे लेकर मामूली झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह कभी भी शूटिंग पर नहीं लौटे.

असित ने शैलेश को लेकर कही ये बात

असित ने कहा कि परिवार के सदस्य भी लड़ते हैं, लेकिन शैलेश बाहर काम करना चाहते हैं, और कवि सम्मेलनों में भाग लेना चाहते हैं. ऐसे में तारक मेहता का उल्टा चश्मा डेली सोप है, तो यहां समय ज्यादा लग जाता था. उन्होंने कहा कि शैलेश ने अपने स्वाभिमान की बात की है, लेकिन यही बात निर्माता पर भी लागू होती है. वह लगातार मुझे अपने कविताओं से निशाना बनाते थे, जो उन्हें बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है, क्योंकि एक वक्त था, जब हमने काफी अच्छा रिश्ता एक साथ साझा किया था. मैंने हमेशा उनके काम का सम्मान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी कोई शो छोड़ता है तो उन्हें दुख होता है, उन्होंने कहा कि शैलेश ने शो छोड़ दिया, और उन्हें ऐसा करने के लिए कभी नहीं कहा गया. हमारे साथ बैठक करने से इनकार कर दिया.

Also Read: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा अपने रिश्ते को देंगे नया नाम, इस महीने की 13 तारीख को करने जा रहे हैं सगाई, डिटेल्स
शैलेश ने कागजी कारवाई करने से किया मना

असित ने कहा कि शैलेश ने मिलने और अपने बकाये के भुगतान को पूरा करने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई को पूरा करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अजीब था कि जब तक शैलेश शो के साथ थे तब तक सब कुछ ठीक था और उनके जाते ही सब कुछ खराब हो गया. आपको बता दें कि पब्लिक में अब तक शैलेश लोढ़ा ने इसपर चुप्पी साधी हुई है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola