शाहरुख खान ने इस वजह से बदल दिया था 'मैं हूं ना' का क्लाइमैक्स सीन, सालों बाद सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

सुनील शेट्टी ने शाहरुख खान को 'एक सज्जन और दिल से महान, न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी'. उन्होंने बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में कहा,“मैंने उनके साथ मैं हूं ना की शूटिंग की और वह अपने अभिनेताओं के साथ सुपरस्टार की तरह व्यवहार करते थे.
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का हिंदी फिल्म उद्योग में कई दशकों से सफल समय रहा है. वे अभी भी उतने ही मजबूत नजर आते हैं और जब भी सामने आते हैं फैंस को इंप्रेस कर जाते हैं. उन्हें आनेवाली फिल्म हेरा फेरी 3 और हंटर में देखा जाएगा. अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने को-स्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार और अजय देवगन के बारे में खुलकर बात की.
उन्होंने शाहरुख खान को ‘एक सज्जन और दिल से महान, न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी’. उन्होंने बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में कहा,“मैंने उनके साथ मैं हूं ना की शूटिंग की और वह अपने अभिनेताओं के साथ सुपरस्टार की तरह व्यवहार करते थे. मैंने अब तक जितने भी आदमी देखे हैं उनमें शाहरुख खान सबसे अलग इंसान हैं. मैं हूं ना के क्लाइमैक्स सीन में वह नीचे उतर गये और कहा ‘मैं सुनील शेट्टी को हरा नहीं सकता. मुझे कुछ करने दो- जैसे उन्होंने बम की पिन ली- यह कहते हुए कि मैं उसे हरा नहीं सकता.”
सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर सुनील शेट्टी ने उन्हें ‘दुनिया में सबसे बड़े दिल वाला आदमी’ कहा. संजय दत्त के बारे में बात करते हुए सुनील ने उन्हें स्वैग का अवतार बताया. सुनील ने कहा, “वह जो है, वह एक स्टार है.” “संजय दत्त को बोलो के डायलॉग्स इतने बोलने हैं और वह कहेंगे ‘तू बोल दे ना यार सब’.
Also Read: धर्मेंद्र की ‘रॉकी और रानी…’ को लेकर उत्साहित हैं बॉबी देओल, बेटे आर्यमान के डेब्यू को लेकर किया ये खुलासा
अक्षय कुमार के बारे में पूछे जाने पर सुनील शेट्टी ने से कहा कि अभिनेता ‘फिटनेस और अनुशासन का प्रतीक’ है. उन्होंने अजय देवगन की भी प्रशंसा की और कहा कि वह हमेशा शांत, रचित और प्रखर हैं. सुनील ने कहा, “वह एक ऐसा दोस्त है जो आपके बिना मांगे ही आपको अपना बायां हाथ दे देता है.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




