Shabaash Mithu Vs Hit Box office: फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' के सामने फीकी रही तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2022 1:01 PM
Shabaash Mithu Vs Hit Box office Collection: तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू का उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, जितनी की उम्मीद थी. वहीं, राजकुमार राव की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' ने तापसी की फिल्म से अच्छा बिजनेस किया है.
Shabaash Mithu Vs Hit Box office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में एक्ट्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का रोल निभाती दिख रही है. हालांकि फिल्म को उम्मीद से कम दर्शक मिले. वहीं, राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस‘ की टक्कर तापसी के फिल्म से हुई.
तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू
तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू पहले दिन दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल साबित हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने करीब 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि कमाई के लिहाज से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म इससे ज्यादा का बिजनेस करेगी. फिल्म में तापसी के अलावा विजय राज, मुमताज सरकार, शिल्पी मारवाह है.
शाबाश मिट्ठू की कहानी
शाबाश मिट्ठू क्रिकेटर मिताली राज की कहानी कहती है और तापसी उन्ही के रोल मे दिख रही है. फिल्म में मिताली के संघर्ष को दिखाया गया है. बता दें कि एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में काम करने वाली है. उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हे उससे मिलाने में लग जाती है. इसके अलावा उनके पास वो लड़की है कहां और ब्लर जैसी फिल्में है.
Also Read: Shabaash Mithu Review: प्रेरणादायी कहानी है ‘शाबाश मिट्ठू’, तापसी पन्नू की बेहतरीन अदाकारी
राजकुमार की ‘हिट-द फर्स्ट केस’
वहीं, राजकुमार की ‘हिट-द फर्स्ट केस’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू के फिल्म शाबाश मिट्ठू से हुई. फिल्म में राजकुमार के अलावा सान्या मल्होत्रा, जतिन गोस्वामी, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई. हालांकि उम्मीद इससे ज्यादा की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ‘हिट-द फर्स्ट केस’ में राजकुमार राव ऑफिसर विक्रम का रोल निभा रहे है. उनकी प्रेमिका के रोल में सान्या मल्होत्रा है. ये एक थ्रिलर फिल्म की रीमेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










