कुल्हाड़ी से मार कर घायल करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब की बिक्री करते दो पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

चांडिल (हिमांशु गोप) : सरायकेला-खरसवां जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत जरगो मांझी टोला में कुल्हाड़ी से मारकर घायल करने के दो आरोपी छोटू कर्मकार और बिपिन कर्मकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ धीरेंद्र बंका ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी विवाद में बिपिन कर्मकार और छोटू कर्मकार ने कुल्हाडी से मार कर शिवचरण मांझी को घायल कर दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : 678 नये कोरोना संक्रमित, 9 की मौत, झारखंड में कोरोना के कुल केस 16542

एसडीपीओ धीरेंद्र बंका ने बताया कि तिरुलडीह थाना में शिवचरण ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आपसी विवाद में छोटू कर्मकार और बिपिन कर्मकार ने शिवचरण को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसडीपीओ धीरेंद्र बंका ने एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तिरुलडीह थाना के कुकडु प्रखंड कार्यलय के पीछे अवैध शराब बिक्री करते महालीडीह गांव के झालू गोप और पुरियारा गांव के जयंत गोप को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से अवैध रूप से 12 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola