Selfiee Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ दर्शकों को कैसी लगी? जानिए कैसे कर रहे लोग रिएक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Feb 2023 2:13 PM
Selfiee movie Review: सेल्फी देश भर में सिर्फ 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही. मूवी राज मेहता द्वारा निर्देशित है. ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ट्विटर पर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिल रहे.
Selfiee Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मूवी में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम किरदार निभा रही है. पिछला साल अक्षय के लिए अच्छा नहीं रहा और उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. अब देखना है कि ये फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस कर पाती है या नहीं. इस बीच मूवी को लेकर ट्विटर पर रिव्यू आने लगे है. चलिए आपको बताते है पब्लिक को ये फिल्म कैसी लग रही है.
सेल्फी देश भर में सिर्फ 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही. मूवी राज मेहता द्वारा निर्देशित है. ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर कार्तिक आर्यन औऱ कृति सेनन की फिल्म शहजादा से है. हालांकि शहजादा का भी हाल बेहाल है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अक्षय कुमार की ये मूवी दर्शकों को लुभा पाएगी. ट्विटर के रिव्यूज की मानें तो इसे मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है.
#SelfieeReview:- SUPER HIT⚡
⭐⭐⭐⭐
It's perfact family entertainer 🔥🔥@emraanhashmi parformance are superb and @akshaykumar sir ki comedy timeing kya hii khu Aap hii dek lena theatre me bhut mja aayega 🤌🤌 🤓#AkshayKumar#Selfiee— RAJ (@Raj70074889) February 23, 2023
एक ट्विटर यूजर ने सेल्फी को रिव्यू देते हुए लिखा, अभी-अभी सेल्फी देखना खत्म किया. पारिवारिक मनोरंजन. यह एक फिल्म नहीं है यह एक फैन फिल्म है. बहुत क्लीन स्टोरी और राज मेहता के साथ कॉमेडी ट्विस्ट शानदार था. गाने जितने रिलीज हैं उसके आधे भी नहीं फिल्म मैं वो एक प्लस पॉइंट है. सीधी-सादी कहानी है मुझे बहुत सही लगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, सेल्फी रिव्यू पॉजिटिव है. राज मेहता ने अच्छी फिल्म बनाई है.
Just finished watching #Selfiee
FAMILY ENTERTAINER ⭐⭐⭐✨
It's not a film it's a fan film 🎥
Bohut clean story and with Raj Mehta comedy twist was fab
Songs jitne release hai uske aadhe bhi nhi film main that's a plus point
Simple story hai mujhe bohut sahi lagi to be honest💫 pic.twitter.com/OE8P8xGtHM— Samir Sonawane (@samir_sonawane) February 22, 2023
#Selfie genuinely liked a massy comedy trailer! Loved seeing Emraan hasmi!!
— Lisha (@i_ishqbaaaz) January 22, 2023
#MyReview..#Selfiee: UNBEARABLE.
First half ,
unbearable .
Kuch Emotion scenes bahut khecha hua lagthe hai.
Second half,
Emran hashmi bade ache se kaam ki hai,Akshay kumar acting kuch khas nahi hai,itna Impact nahi karega,aur boring hai
,over allRating: ⭐½#selfieereview pic.twitter.com/qwKkKbyEsd
— Sri Radhe KKRishn (@krishn950) February 23, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सेल्फी 4-5 करोड़ का बिजनेस पहले दिन कर सकती है. वहीं, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि रिलीज से पहले मेकर्स ने गुरुवार को मुंबई में अपने फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखा. इसमें फिल्म के कलाकार के अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर, ट्विंकल खन्ना की भतीजी नाओमिका सरन भी नजर आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










