Selfiee Leak: अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ऑनलाइन लीक, इन टोरेंट साइट्स से डाउनलोड कर रहे लोग

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Feb 2023 8:51 PM

विज्ञापन

Selfiee Moive Leak: अक्षय कुमार, इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लोग बड़े पर्दे पर अक्षय-इमरान की जोड़ी को देखकर काफी खुश हैं. हालांकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. यूजर्स टोरेंट साइट्स से डाउनलोड कर रहे हैं.

विज्ञापन

Selfiee Moive Leak: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को समीक्षकों से अच्छी रेटिंग मिली है. ये पहली बार है, जब अक्षय और इमरान ने किसी फिल्म के लिए साथ काम किया है. अब, सेल्फी जिसमें डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी हैं, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का निशाना बन गई. सेल्फी के ऑनलाइन लीक होने से इसके बिजनेस पर खासा असर पड़ सकता है.

सेल्फी फिल्म हुई लीक

सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान की पठान, भेडिया, और अमिताभ बच्चन की उंचाई जैसी बड़ी फिल्में, भी पायरेसी का शिकार हो चुकी है.

सेल्फी फिल्म के बारे में

सेल्फी राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. यह 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का आधिकारिक रीमेक है, सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ डायना पेंटी और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं. इसी बीच, अक्षय कुमार ने कुल 184 तस्वीरें लेते हुए तीन मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. 168 का पिछला रिकॉर्ड जेम्स स्मिथ का था. अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है.

Also Read: Selfiee Movie Review: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ है एंटरटेनमेंट से भरपूर
अक्षय की फिल्म को पसंद कर रहे लोग

एक ट्विटर यूजर ने सेल्फी को रिव्यू देते हुए लिखा, अभी-अभी सेल्फी देखना खत्म किया. पारिवारिक मनोरंजन. यह एक फिल्म नहीं है यह एक फैन फिल्म है. बहुत क्लीन स्टोरी और राज मेहता के साथ कॉमेडी ट्विस्ट शानदार था. गाने जितने रिलीज हैं उसके आधे भी नहीं फिल्म मैं वो एक प्लस पॉइंट है. सीधी-सादी कहानी है मुझे बहुत सही लगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, सेल्फी रिव्यू पॉजिटिव है. राज मेहता ने अच्छी फिल्म बनाई है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola