Selfiee Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘सेल्फी’ की बढ़ी कमाई, अक्षय कुमार की फिल्म से बढ़ी उम्मीदें

Selfiee Box Office Collection Day 2: 23 फरवरी को सेल्फी सिनेमाघरों में लगी थी. पहले दिन अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मूवी ने सिर्फ 2.55 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से थोड़ा बेहतर है. हो सकता है वीकेंड पर कलेक्शन और बढ़े.
Selfiee Box Office Collection Day 2: राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म का दम निकल गया था, लेकिन दूसरे दिन के कलेक्शन में इजाफा हुआ है. मूवी को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है. चलिए दूसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते है.
23 फरवरी को सेल्फी सिनेमाघरों में लगी थी. सेल्फी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज द्वारा किया गया है. ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है. पहले दिन मूवी ने सिर्फ 2.55 करोड़ का बिजनेस किया था. sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो दो दिन में ये 5.85 करोड़ की कमाई हुई है.
#Selfiee has a disastrous Day 1… Sends shock waves throughout the industry… One of the lowest starts for a film that has several prominent names attached to it… Fri ₹ 2.55 cr+. #India biz. pic.twitter.com/juk8aCCvZq
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 25, 2023
वैसे तो सेल्फी के दूसरे दिन का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं है. हां, लेकिन ये पहले दिन से काफी बेहतर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है वीकेंड में कलेक्शन इससे ज्यादा होगा. वहीं, फिल्म स्टारकास्ट की फीस के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार ने सेल्फी के लिए करोड़ लिए हैं. जबकि इमरान हाशमी ने 7 करोड़ लिए है. नुसरत भरुचा ने 4 करोड़ और डायना पेंटी ने 75 लाख चार्ज किए है.
Also Read: अक्षय कुमार की पहली सैलरी कितनी थी? एक्टर ने खुद किया खुलासा
सेल्फी रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कथित तौर पर, यह पाइरेसी दिग्गजों द्वारा ऑनलाइन लीक किया गया है और फिल्मीजिला, मूवीरुलेज आदि जैसी विभिन्न टोरेंट साइटों पर एचडी प्रिंट में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस बीच, यह स्पष्ट है कि पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाने के बावजूद, पायरेसी पर अंकुश लगाने के मनोरंजन उद्योग के प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान की पठान, भेडिया, और अमिताभ बच्चन की उंचाई जैसी बड़ी फिल्में, भी पायरेसी का शिकार हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










