खांसते देख सहयात्रियों ने ट्रेन से बीमार शख्स को गोमो स्टेशन पर उतारा, हुई मौत
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 5:19 AM
13151 अप कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के साधारण डिब्बे में खांसते देख बोगी के यात्रियों ने वृजभान यादव (52) को गुरुवार की शाम गोमो स्टेशन पर उतार दिया, जिससे स्टेशन परिसर में बीमार वृजभान की मौत हो गयी
गोमो/कोलकाता : 13151 अप कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के साधारण डिब्बे में खांसते देख बोगी के यात्रियों ने वृजभान यादव (52) को गुरुवार की शाम गोमो स्टेशन पर उतार दिया, जिससे स्टेशन परिसर में बीमार वृजभान की मौत हो गयी. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.जानकारी के अनुसार, वृजभान यादव अपने भांजे के साथ कोलकाता से आजमगढ़ जा रहे थे. धनबाद के बाद वृजभान खांसने लगे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसे देख बोगी के अन्य यात्रियों को कोरोना का भय नजर आने लगा. बोगी के यात्रियों ने वृजभान को गोमो स्टेशन पर उतार दिया.
वहीं, यात्रियों ने उसके भांजे सुनील यादव को कहा कि वृजभान को चिकित्सक के पास ले जाये. दोनों मामा-भांजे ने पुनः बोगी में सवार होने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने बोगी में सवार होने नहीं दिया. बाद में उनकी हालत बिगड़ गयी और प्लेटफॉर्म पर ही उनकी मौत हो गयी. शव को प्लेटफॉर्म संख्या चार पर रखा गया है.कोरोना के भय से स्टेशन पर ऑन डयूटी रेल कर्मी और पुलिसकर्मी शव के पास जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.
चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल ने स्टेशन निरीक्षण के दौरान वृजभान के शव को देख अन्य यात्रियों से जानकारी लेने के बाद रेल पुलिस को बुलाया. मृतक का भांजा सुनील यादव ने रेल पुलिस को बताया कि उसके मामा वृजभान यादव हृदय रोग से पीड़ित थे. धनबाद से ट्रेन खुलने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी. यात्रियों ने चिकित्सक से दिखाने की सलाह देते हुए गोमो स्टेशन पर उतार दिया, जिसके कुछ देर बाद मामा वृजभान की मौत हो गयी. सुनील ने पुलिस को वृजभान के इलाज से जुड़े कुछ कागजात और दवाओं को भी दिखाया. सुनील की सूचना पर कोलकाता से उनके कुछ रिश्तेदार गोमो के लिए रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










