Pradosh Vrat 2023: सावन मास का अंतिम प्रदोष व्रत बेहद खास, इस दिन बन रहे हैं 5 शुभ संयोग

Updated:
विज्ञापन

Sawan Last Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत सभी प्रकार के दोषों को दूर करता है और भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं की पूर्ति करता है. इस दिन 5 शुभ संयोग बन रहे हैं.

विज्ञापन
undefined
प्रदोष व्रत 28 अगस्त को

सावन का अंतिम प्रदोष व्रत 28 अगस्त दिन सोमवार को है. उस दिन प्रदोष व्रत पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं.

विज्ञापन
undefined
प्रदोष व्रत के दिन बन रहे 5 शुभ संयोग

प्रदोष के दिन अंतिम सावन सोमवार, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग है.

undefined
आयुष्मान योग

01- आयुष्मान योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. आयुष्मान योग शुभ कामों के लिए उत्तम होते हैं. इस दौरान देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने पर सभी कष्ट दूर हो जाते है.

undefined
सौभाग्य योग

02- सौभाग्य योग: सुबह 09 बजकर 56 मिनट से पूरी रात तक रहेगा. प्रदोष व्रत पर सौभाग्य योग के बनने से इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है.

undefined
सर्वार्थ सिद्धि योग

03. सर्वार्थ सिद्धि योग: मध्यरात्रि 02 बजकर 43 मिनट से 29 अगस्त को सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना गया है.

undefined
रवि योग

04. रवि योग: मध्यरात्रि 02 बजकर 43 मिनट से 29 अगस्त को सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक. रवि योग में महादेव की पूजा करना बेहद शुभ रहेगा.

undefined
सावन सोमवार व्रत

05. सावन प्रदोष के दिन सावन मास का अंतिम सोमवार है. इस दिन सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का संयोग है, इसलिए रुद्राभिषेक के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola