Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि आज, इन राशियों पर पड़ने वाला है खास असर, बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jul 2023 6:40 AM

विज्ञापन

Sawan Shivratri 2023: आज 15 जुलाई को सावन शिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. श्रावण मास में अधिक मास पड़ने के कारण पूरे 59 दिन के सावन पड़ रहे है. जिसके कारण शिवरात्रि भी दो पड़ रही है. इस साल सावन शिवरात्रि पर कुछ राशि के जातकों की बंद किस्मत खुल जाएगी.

विज्ञापन

Sawan Shivratri 2023:  इस साल सावन शिवरात्रि का महापर्व 15 जुलाई को है. इसी के साथ सावन शिवरात्रि पर वृद्धि योग बन रहा है. शुभ योग बनने से सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने पर दोगुने फल की प्राप्ति होती है. श्रावण मास में अधिक मास पड़ने के कारण पूरे 59 दिन के सावन पड़ रहे है. जिसके कारण शिवरात्रि भी दो पड़ रही है. इस साल सावन शिवरात्रि पर कुछ राशि के जातकों की बंद किस्मत खुल जाएगी. नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी तो वहीं धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कर्क राशि

सावन शिवरात्रि के दिन आप पर शिव कृपा रहेगी. बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा होगा. धार्मिक स्थल पर जाकर मन को शांति प्राप्त होगी. रुपए खर्च होंगे, लेकिन मन में एक खुशी भी रहेगी. कोई भी कार्य सावधानी से करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह शुभ अवसर नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसे आशाजनक विकास की संभावना के साथ-साथ परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी की संभावना भी लाता है. कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि घर पर आपके प्रियजन मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे.

कुंभ राशि

शनि की राशि कुंभ के ऊपर भी शिव जी की विशेष कृपा रहेगी. सावन शिवरात्रि के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. धन लाभ के साथ रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं. नई नौकरी तलाश रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है. कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

सावन शिवरात्रि 2023 डेट

सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से आरंभ होगा. इस साल सावन की पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 को है. वहीं सावन में दूसरी मासिक शिवरात्रि व्रत 14 अगस्त 2023 को है. इस बार सावन अधिकमास भी रहेगा. यही वजह है कि सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रथम पहर की पूजा- शाम 7.21 बजे से रात 9.54 बजे तक
द्वितीय पहर की पूजा- रात 9.54 बजे से देर रात 12.27 बजे तक (16 जुलाई)
तृतीय पहर की पूजा- रात 12.27 बजे से देर रात 03.00 बजे तक (16 जुलाई)
चतुर्थ पहर की पूजा- रात 03.00 बजे से सुबह 05.33 बजे तक (16 जुलाई)

सावन शिवरात्रि व्रत पूजन विधि

  • सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं.

  • इसके बाद जिस जगह पूजा करते हैं, वहां साफ कर लें.

  • फिर महादेव को पंचामृत से स्नान कराएं.

  • उन्हें तीन बेलपत्र, भांग धतूरा, जायफल, फल, मिठाई, मीठा पान, इत्र अर्पित करें.

  • शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं, फिर खीर का भोग लगाएं.

  • दिन भर भगवान शिव का ध्यान करें, उनकी स्तुति करें.

  • रात के समय प्रसाद रूपी खीर का सेवन कर पारण करें और दूसरों को भी प्रसाद बांटें.

सावन शिवरात्रि 2023 विशेष उपाय

सावन की शिवरात्रि का महत्व उतना ही माना जाता है जितना महाशिवरात्रि का.
ऐसे में इस दिन भगवान शिव को शमी के पौधे की पत्तियां अर्पित करनी चाहिए.  
ऐसा करने से शनि दोष नहीं लगता है और साढ़े साती-ढैय्या से राहत मिलती है.

सावन शिवरात्रि का महत्व

शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से पूजा-व्रत करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस दिन व्रत रखने से इंसान के सभी मुश्किल काम हल हो जाते हैं और उसकी सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. शिवरात्रि के बारे में कहा जाता है कि अगर कुंवारी कन्याएं इस दिन व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है और विवाह में आ रही रुकावट भी दूर हो जाती है. शिव पुराण में इस व्रत का उल्लेख करते हुए लिखा है कि जो  कोई भी इंसान इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है और व्रत रखता है उसकी सभी इच्छाएं अवश्य पूरी हो जाती हैं.

सावन शिवरात्रि के दिन जलाएं घी का दीपक

  • सावन शिवरात्रि की शाम को शिव मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से भोलेनाथ सुख-शांति, धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं.

  • सावन शिवरात्रि के दिन करें दान

  • हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है. इसी तरह मासिक शिवरात्रि के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन कराएं. इसके साथ ही वस्त्र आदि का दान करें. ऐसा करने से घर में बरकत बढ़ती है.

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola