सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी, महिला शिक्षा में अहम योगदान को लेकर ऐसे किया याद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2023 4:04 PM
बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की अध्यक्षता में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी की गयी. इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद इम्तियाज की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी की गयी. मौके पर माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
बड़कागांव : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बड़कागांव (हजारीबाग) में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सचिव कुलदीप कुमार ने किया. इस समारोह में सावित्रीबाई फुले के किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी महिला शिक्षा पर जोर दिया. इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.
प्रेरणा लेकर बेहतर करने की जरूरत
सचिव कुलदीप कुमार ने कहा कि जितने भी लोगों का जन्मदिन मनाया जाता है, इसका अर्थ है कि अपने समय में समाज और देश को आगे ले जाने में इन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया है. इससे वर्तमान समय के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है.
इन्होंने किया संबोधित
मौके पर मोहम्मद अली, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, कन्हैया कुमार, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी, मोहम्मद महबूब, राहुल कुमार, ब्यूटी कुमारी, जुली कुमारी, रोशन कुमार, मोहम्मद अजमतउल्लाह, मनजीत कुमार ने लोगों को संबोधित किया.
Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी
बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की अध्यक्षता में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी की गयी. इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद इम्तियाज की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी की गयी. मौके पर माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
रिपोर्ट : संजय सागर, बड़कागांव, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










