SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: पहले हफ्ते में कितना कमाएगी कार्तिक की मूवी? क्या है AI की भविष्यवाणी?

Updated:
विज्ञापन
SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: पहले हफ्ते में कितना कमाएगी कार्तिक की मूवी? क्या है AI की भविष्यवाणी?

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा को रिलीज होने में सिर्फ दो दिन बचे हुए है. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. चलिए आपको बताते है एक दिलचस्प बात.

विज्ञापन

SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. फिल्म फाइनली 29 जून को रिलीज हो रही है. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित है. इसमें कई बड़े चेहरे नजर आएंगे, जिसमें सुप्रिया पाठक कपूर, राजपाल यादव, गजराज राव, शिखा तल्सानिया का नाम शामिल है. चलिए आपको बताते है एक हफ्ते में मूवी कितना कमाएगी.

सत्यप्रेम की कथा को लेकर AI चैटबॉट Bard ने की भविष्यवाणी

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में बताया जा रहा है. वहीं, Google के AI चैटबॉट Bard ने तो फिल्म के कलेक्शन की भविष्यवाणी पहले ही कर दी है. इसके मुताबिक, 27 जून 2023 तक फिल्म ने दुनिया भर में 11.50 करोड़ की कमाई कर ली.

सत्यप्रेम की कथा पहले वीक में कितना कमाएगी?

वहीं, AI चैटबॉट Bard की मानें तो ओपनिंग डे पर सत्यप्रेम की कथा 4.30 करोड़ की कमाई करेगी. पहले वीकेंड पर इसकी कमाई 7.50 करोड़ हो जाएगी. फिल्म की रिलीज के शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन 11.50 करोड़ होगा. फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है और गीत समीर द्वारा लिखे गए है. बता दें कि पहले भी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ में फिल्म भूल भुलैया 2 में काम कर चुके है. ये मूवी सुपरहिट रही थी और उनकी जोड़ी भी दर्शकों को काफ पसन्द आई थी.

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की आने वाली कुछ फिल्मों में आशिकी 3 है, जो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें कार्तिक के साथ अलाया एफ है. इसके अलावा कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी अभिनय करेंगे. वहीं, कियारा पिछली बार फिल्म गोविंदा नाम मेरा में दिखाई नजर आई थी, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल थे.

Also Read: SatyaPrem Ki Katha BO Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म, क्या कार्तिक-कियारा की जोड़ी फिर से होगी हिट?
क्या है Bard?

बार्ड Google AI द्वारा विकसित एक बड़ा भाषा मॉडल (एलएलएम) चैटबॉट है. इसे टेक्स्ट और कोड के विशाल डेटासेट पर प्रशिक्षित किया गया है, और यह टेक्स्ट उत्पन्न कर सकता है, भाषाओं का अनुवाद कर सकता है, विभिन्न प्रकार की रचनात्मक सामग्री लिख सकता है और जानकारीपूर्ण तरीके से आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola