Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में कार्तिक-कियारा की फिल्म का निकला दम, जानें कमाई

Updated:
विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में कार्तिक-कियारा की फिल्म का निकला दम, जानें कमाई

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हो गई है. फिल्म ने सोमवार को बहुत कम कमाई की. मूवी में कार्तिक-कियारा, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, शिखा तलसानिया है.

विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) को रिलीज हुए पांच दिन हो गए है. रविवार के दिन मूवी ने बंपर कमाई की, लेकिन मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई. कार्तिक-कियारा, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

सत्यप्रेम की कथा का कलेक्शन

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हो गई है. फिल्म ने सोमवार को बहुत कम कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांचवें दिन 4 करोड़ की कमाई हुई. हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने पर हल्का-फुल्का फेर बदल हो सकता है. टोटल कमाई की बात करें तो 42 करोड़ का बिजनेस अबतक हो गया. फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है.

सत्यप्रेम की कथा की कहानी

फ़िल्म की कहानी अहमदाबाद के सत्तू (कार्तिक आर्यन) की है. जो एलएलबी की पढ़ाई में फेल हो चुका है. सत्तू का बस एक ही सपना है शादी का. उसकी मुलाक़ात कथा (कियारा) से होती है. वह उसे दिल दे बैठता है, लेकिन कथा किसी और से प्यार करती है. कहानी आगे बढ़ती है, कथा आत्महत्या करने की कोशिश करती है, लेकिन सत्तू उसे बचा लेता है. हालांकि कार्तिक और कियारा की शादी हो जाती है. कथा सत्तू से अलग – अलग बहाने बनाकर दूर -दूर रहने लगती है.

Also Read: अमीषा पटेल ने सालों बाद विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 12-13 सालों तक मुझे लगा…

कार्तिक आर्यन ने फैंस के सवालों का दिया था जवाब

वहीं, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर #AskKartik सेशन रखा था. इसमें एक फैन ने कार्तिक से पूछा, “आप कब शादी कर रहें हो?”. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “घोड़ी वेन्यू मेन्यू सब रेडी है … पर दुल्हन तो मिल जाए.” वहीं एक और यूजर ने कार्तिक से उनके ट्रू लव के बारे में पूछा, ये लिखते हुए कि “बस एक बात पूछना चाहता हूं क्या आपको अभी तक सच्चा प्यार मिला है?” इस पर उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola