Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: सत्यप्रेम की कथा के आगे आदिपुरुष हुई फुस्स, जानें किसने कितना कमाया

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jul 2023 1:59 PM

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाये हुए है. फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की है. वहीं आदिपुरुष के कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं 15वें दिन इसने कितना कमाया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने अपने शुरुआती दिन में लगभग 9 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया. यह फ़िल्म ईद-उल-अज़हा की छुट्टी के मौके पर रिलीज हुई थी. हालांकि मेकर्स ने जितनी उम्मीद की थी. उसके मुताबिक ये कमाई नहीं कर पाई. भूल भुलैया 2 और लव आज कल के बाद सत्यप्रेम की कथा अब कार्तिक आर्यन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है. इधर प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष का कलेक्शन लगातार गिरते जा रहा है.

सत्यप्रेम की कथा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विदवान्स द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा में कियारा-कार्तिक के अलावा सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका में है. फिल्म ने पहले दिन जहां 9 करोड़ा का कलेक्शन किया था. वहीं sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने दूसरे दिन 7.20 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.45 करोड़ हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये लवस्टोरी वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है.बता दें कि सत्यप्रेम की कथा 60 करोड़ के बजट में बनी है.

आदिपुरुष के कलेक्शन में लगातार गिरावट

लगभग दो सप्ताह तक सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद, प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सत्यप्रेम की कथा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें आदिपुरुष ने हिंदी बाजार में 15वें दिन सिर्फ 1 करोड़ कमाए हैं. निर्देशक ओम राउत की फिल्म का कुल कलेक्शन 283.33 करोड़ रुपये हो गया है. वर्ल्डवाइड, फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, लेकिन यह अपने कथित 500 करोड़ रुपये के बजट को वसूल नहीं कर पाई है.

Also Read: Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 1: कार्तिक-कियारा की फिल्म का नहीं चला जादू, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
आदिपुरुष और सत्यप्रेम की कथा के बारे में

आदिपुरुष को कथित तौर पर 500 रुपये के मेगा बजट पर बनाया गया था. वहीं सत्यप्रेम की कथा का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है. प्रभास की शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की धमाकेदार जोड़ी सत्यप्रेम की कथा से पहले भूल भूलैया 2 में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola