शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने इस खिलाड़ी पर लुटाया प्यार, शेयर की दिल वाली इमोजी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jan 2024 10:17 PM
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला लिया. यह फैसला सानिया ने तब लिया, जब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह की. बता दें सानिया और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के बीच तलाक हो चुकी है. शोएब से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा लगातार सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं. इस बीच सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक खिलाड़ी को लेकर जो ट्वीट किया है, वह तेजी से वायरल हो रहा है.
सानिया मिर्जा ने रोहन बोपन्ना की तारीफ की
दरअसल सानिया मिर्जा ने बुधवार को रोहन बोपन्ना को लेकर ट्वीट किया. सानिया ने बोपन्ना को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी. ट्वीट में सानिया ने बधाई के साथ-साथ दिल वाला इमोजी भी शेयर की. सानिया मिर्जा ने ब्लू वाला दिल का इमोजी शेयर की, जो सुरक्षा और भरोसे का प्रतिक माना जाता है. दरअसल बोपन्ना और सानिया मिक्सड डबल्स में जोड़ीदार भी रहे हैं.
So proud Ro 💙 no one deserves it more 1️⃣⬆️ @rohanbopanna
— Sania Mirza (@MirzaSania) January 24, 2024
सानिया मिर्जा के सपोर्ट में उतरे फैन्स
शोएब मलिक की बेवफाई पर जहां एक ओर भारतीय फैन्स नाराज दिखे, वहीं सानिया मिर्जा के फैसले पर फैन्स ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर लिखा, सानिया तुमपर गर्व है. एक शख्स ने लिखा, आप महान हैं. एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने सानिया मिर्जा को बहादुर महिला बताया.
Also Read: सानिया मिर्जा का पूरा बयान यहां पढ़ें… शोएब मलिक से तलाक पर परिवार ने भी किया बड़ा खुलासा
सानिया मिर्जा ने शोएब से लिया खुला
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला लिया. यह फैसला सानिया ने तब लिया, जब शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह की. बता दें सानिया और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है.
शोएब ने की तीसरी शादी
मालूम हो पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ दूसरी शादी की थी. हाल में उन्होंने पाक एक्ट्रेस सना के साथ तीसरी शादी की. सना मलिक भी पहले से शादीशुदा हैं. शोएब से निकाह करने से पहले सना ने अपने पति उमर जसवाल से तलाक लिया. दरअसल सना पाकिस्तान की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. वह कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं.
नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे रोहन बोपन्ना
रोहन बोपन्ना को लगता है कि करियर के अंतिम पड़ाव में उनका युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना भारतीय टेनिस के लिए इस समय प्रेरणादायी रहेगा क्योंकि इस समय वह खराब दौर से जूझता दिख रहा है. बोपन्ना (43 वर्ष) आस्ट्रेलयाई खिलाड़ी मैथ्यू इबडेन के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पुरुष युगल की नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गए. इसके साथ ही ऐसा करने वाले बोपन्ना सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










